{"_id":"88ce36fca0ad5f174092df1c53a84e37","slug":"farmers-committing-suicide-and-the-government-acquired-the-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आत्महत्या कर रहा और सरकार भूूमि अधिग्रहण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आत्महत्या कर रहा और सरकार भूूमि अधिग्रहण
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को यहां मदावली में आयोजित किसान सभा में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव चौ. जयंत सिंह ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान बड़े पैमाने पर खुदकशी कर रहा है। आपदाओं से जूझते किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाए प्रदेश सरकार किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर उन्हें भूमिहीन बना रही है। बीमा योजनाओं का किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। समूचे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सूबे में पत्रकार और पुलिस पर हमले हो रहे हैं। पत्रकार जगेंद्र के मामले में सीबीआई जांच में मंत्री के फंसने से सरकार डरी हुई है। प्रदेश के हालातों को देखते हुए यहां कोई भी निवेश को आने वाला नहीं है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव के दौरान की गईं 500 सभाओं में भूमि अधिग्रहण पर नहीं बोले। अगर वे तब इस पर बोलते तो आज प्रधानमंत्री नहीं होते। उन्होंने एफडीआई को लेकर भी पीएम पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के प्रत्येक गांव के लोगों से रूबरू होना चाहते हैं तथा रालोद को एक नए जोश के साथ फिर से एक मुकाम पर पहुंचाना चाहते हैं।
पूर्व विधायक व रालोद के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता डा. अनिल चौधरी ने कहा कि किसानों को धान, आलू, गेहूं का कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने किसानों के प्रत्येक पहलू को छूते हुए उनका दर्द बांटा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामेंद्र सिंह परमार, शैलेंद्र सिंह एड., चौ. गोपीचंद्र, नवल सिंह प्रधान, इंद्रपाल सिंह पौनिया, जगवीर सिंह, साबिर नियाजी, अमर सिंह, उत्तम सिंह, कपिल पौनिया, रामवीर सिंह, चंद्रवीर सिंह, गीता चौधरी, मालती चौधरी, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। सभा की अध्यक्ष चौ. एदल सिंह और संचालन जिलाध्यक्ष देशराज सिंह ने किया। निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से टूंडला पहुंचे जयंत चौधरी ने सबसे पहले टूंडला सुभाष चौराहे स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बरसात के चलते बदलना पड़ा सभा स्थल
टूंडला (ब्यूरो)। गुरुवार को सुबह से शुरू हुई बरसात शाम तक जारी रही। इसके चलते रालोद की मदावली स्कूल में आयोजित सभा को स्थानांतरित करना पड़ा। रालोद नेताओं ने बरसात बंद होने पर तत्काल स्थान परिवर्तित करते हुए मदावली मार्ग पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में सभा की। बरसात के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश देखते बन रहा था।
विज्ञापन
बरसात ने रख दी रालोद नेताओं की लाज
टूंडला (ब्यूरो)। मदावली में आयोजित सभा के लिए रालोद नेताओं द्वारा पिछले एक हफ्ते से क्षेत्र में जनता से संपर्क किया जा रहा था। बावजूद इसके पूर्वाह्न 11:00 बजे तक सभा स्थल पर भीड़ नहीं जुट पा रही थी, जबकि जनसंपर्क में जयंत चौधरी के आने का समय 10 बजे रखा गया था। समय के साथ-साथ आयोजकों की धड़कने बढ़ने लगी। लगातार होती रही बारिश के बाद किसी तरह दूसरे स्थान पर भीड़ जुटायी गयी।
स्वागत करने वालों का लगा रहा तांता
टूंडला (ब्यूरो)। जयंत चौधरी के मदावली पहुंचते ही नारेबाजी के साथ खासतौर से जाट समुदाय द्वारा उनके स्वागत के लिए प्रतिस्पर्धा लगी रही। इस दौरान रालोद के जिला सचिव चौ. अमर सिंह ने 21 हजार की थैली भेंट की।
फोटो-