फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   farmer plantation of biodiesel plant in vacant land

खाली भूमि पर किसान बोएं बायोडीजल के पौधे

Sat, 20 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 20 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
farmer plantation of biodiesel plant in vacant land
बायाो एनजीऱ्र्जी कार्यशाला का आयोजन डीएम विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। राज्य समन्वयक पीसी ओझा ने जिले के सभी उन्नतशील किसानों को खाली भूमि का उपयोग करके ही वायोडीजल के पौधे रोपित करने जीवन शक्ति एवं जीवन ज्योति योजना पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि नए प्रयोग करके किसान खुद को बहुत आगे बढ़ा सकता है। जरूरत कुछ अलग हटकर करने की है। कार्यशाला में ही विभिन्न विभाग को अफसरों एवं उन्नतिशील किसानों को संबोधित करते हुए राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी के सचिव एवं राज्य समन्वयक पीसी ओझा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की ऊर्जा नीति में चार मिशन हैं। इन पर यदि काम किया जाए तो काफी हद तक समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहला मिशन वायोडीजल। इसके तहत जैट्रोफा का पौधा उगाकर बेकार पड़ी भूमि का उपयोग भी कर सकते हैं। मिशन प्रोड्यूशर गैस के तहत वायोमॉस का पौधरोपण किया जाए। तीसरा वायौगैस का अवशिष्ट पदार्थों से गैस बनाकर उससे बिजली बनाकर न सिर्फ गांव में प्रकाश व्यवस्था होगी बल्कि भोजन आदि बन सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें कई विभागों को ही मिलकर काम करना होगा। इसमें कृषि, पशुपालन,उद्यान, पंचायतीराज, वनविभाग एवं संस्थागत वित्त एवं आबकारी विभाग को शामिल किया। मनरेगा योजना के तहत जीवन ज्योति के तहत ही वायोडीजल पैधों को रोपित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इनके विपणन की व्यवस्था को कई कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। सीडीओ सुजीत कुमार, पीडी सर्वेशचंद्र यादव,डीडी डीपी सिंह, डीओ अखिलेश पांडेय, विपिन कुलश्रेष्ठ, राजेशपाल सिंह प्रधान संघ, रामनरेश, वीरेंद्र फौजी नगला झाल शामिल थे।

समन्वयकों को दिया प्रशिक्षण
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। साक्षर भारत मिशन के तहत चार जिला समन्वयकों एवं नौ ब्लाक समन्वयकों को जिला प्रशिक्षक मुकेश कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। उन्हें मिशन के पोर्टल पर ईमेल के साथ डाटा फीडिंग करने के साथ ही अन्य कई तकनीकि जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षण के साथ किए गए सवालों के जवाब भी दिए।


किसान धान की बीज खरीदें
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने कहा है कि किसानों के लिए धान सुगंधा दो एवं सुगंधा पांच सभी राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध है। 63.30 रुपया प्रति किलोग्राम की दर से किसान खरीद सकते हैं। सुगंधा दो पर दो रुपया तथा सुगंधा पांचपर 14 रुपया प्रति किलोग्राम अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed