फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer lost his life in bull attack

Firozabad News: सांड़ के हमले में चली गई किसान की जान

Sun, 23 Jul 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmer lost his life in bull attack
फिरोजाबाद/नारखी। नगला नौजी में बाजरा-धान की फसल की रखवाली के लिए जा रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। घटना में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन



नगला नौजी निवासी थान सिंह यादव (65) पुत्र प्रेम सिंह शनिवार शाम को आठ बजे खाना खाने के बाद बाजरा एवं धान की फसल की रखवाली के लिए खेत पर लगे ट्यूबवेल पर जा रहे थे। रास्ते में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ से बचने के लिए थान सिंह ने शोर मचाया। ग्रामीण जब तक बचाने के लिए पहुंचे तब तक थान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल किसान को उपचार के लिए रात में प्राइवेट चिकित्सक के पास फरिहा ले जाया गया।


यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। उनके बेटे रामसेवक और वीरपाल तथा परिजन उपचार को जिला अस्पताल लाए। यहां पहुंचते ही जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सांड़ के हमले में किसान की जान जाने की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed