{"_id":"650589b39a5483cd06037de9","slug":"farmer-leaders-imposed-lockdown-in-tehsil-created-ruckus-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-4886-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किसान नेताओं ने तहसील में की तालाबंदी, हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किसान नेताओं ने तहसील में की तालाबंदी, हंगामा किया
Sat, 16 Sep 2023 04:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 16 Sep 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
किसान नेताओं ने तहसील में की तालाबंदी, हंगामा किया
ग्राम पंचायत मचन के तालाब में अधिक पानी होने से ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। भारतीय किसान यूनियन किसान से जुडे किसान नेता एवं किसान शनिवार को तहसील पहुंचे। जहां जमकर नारेबाजी करने के साथ ही तहसील के गेट को बंद कर दिया। बाद में तहसीलदार के समझाने पर किसान नेताओं ने एसडीएम एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने कहा समस्याओं का समाधान नहीं हाेने पर आंदोलन होगा।
यूनियन के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। एसडीएम के समाधान दिवस में होने के कारण ज्ञापन लेने नहीं आने पर किसान नेताओं ने हंगामा किया और तहसील के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। तहसील के प्रवेश द्वार के बंद होने की जानकारी मिलने पर तहसीलदार किसानों से बात करने पहुंचे। तहसीलदार लालता प्रसाद के समझाने पर किसानों ने एसडीएम आदेश सिंह सागर एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 10 वर्षों से भी अधिक समय से तैनात लेखपालों को स्थानांतरित किया जाए। ग्राम पंचायत मचन के तालाब में अधिक पानी होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गांव में संक्रामक रोग फैलने से ग्रामीण आशंकित हैं। सड़क पर घूम रहे गोवंश की व्यवस्था करने को कहा। वहीं पिलख्तर जैत में कुछ लोगों द्वारा नाली निर्माण कार्य को रुकवाने का आरोप लगाया। इस दौरान किसान नेता एवं किसान मौजूद रहे।