फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer died due to lightning in Firozabad

Firozabad News: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, खेत पर काम कर रहा था, बारिश होने लगी

Sun, 25 Jun 2023 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 06:40 PM IST
सार

फिरोजाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी। कड़क के साथ आसमानी से बिजली गिरी। किसान इसकी चपेट में आ गया।  

विज्ञापन
Farmer died due to lightning in Firozabad
आसमानी बिजली

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की दोपहर आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। हादसा खेत में काम करते समय हुआ। खबर सुनकर परिवार में चीख पुकार मच गया। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


थाना जसराना के उस्मानपुर निवासी विजयपाल उर्फ करु (48) खेत में रखी मूंग की फसल को आंधी एवं बारिश देखकर तिरपाल से ढंकने गया था। इसी दौरान अचानक बिजली कड़की और नीचे गिर गई। बिजली गिरने से विजयपाल गंभीर रुप से झुलस गया। जानकारी होने पर ग्रामीण और परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा-किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब, छा गया सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में परिवारीजन उसे उपचार के लिए पाढ़म स्थित निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत बताया। लेकिन, जीवित होने की आस लेकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर किसान के परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा किसान की मौत की सूचना पर पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed