फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fariha, Holi door, darkness, firozabad news, firozabad hindi news

अंधकार में डूबा रहा फरिहा का होली दरवाजा

Wed, 07 Jul 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fariha,  Holi door, darkness, firozabad news, firozabad  hindi news
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी में विद्युत फॉल्ट उपभोक्ताओं की मुश्किलों को बढ़ा रहे हैं। मंगलवार की देर रात फरिहा क ा होली दरवाजा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। सुबह 10 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

शहर में ककरऊ कोठी फीडर पर मरम्मत कार्य किया गया। इस कारण सुबह 7:46 बजे विद्युत सप्लाई को बंद किया गया। 11:50 विद्युत सप्लाई को सुचारु किया गया। इससे करीब 15 मोहल्लों में विद्युत संकट बना रहा। 33 केवी पुरुषोत्तम विहार की लाइन में डैमेज हुए केबल बॉक्स को ठीक किया गया। इस कारण पुरुषोत्तम बिहार, इंडस्ट्रियल एरिया, एसएन बिजलीघर में करीब एक घंटे तक बिजली बंद रही। एसडीओ खालिद अजीज ने बताया कि पुरुषोत्तम बिहार फीडर पर करीब एक घंटे तक शटडाउन लिया गया। इस कारण विद्युत सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

शिकोहाबाद : ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड
शिकोहाबाद। भीषण गर्मी शुरू होते ही ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता ग्रामीण हरीश बंसल ने शिकोहाबाद के बिजली घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजलीघरों पर ट्रांसफार्मरों को लोड देखा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि रामलीला बिजली घर पर ट्रांसफार्मर चेक किए गए। यहां लोड ठीक मिला। मगर प्रतापुरा बिजली घर पर 200 एंपीयर का लोड मिला। उन्होने दूसरे ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई को जोड़ने के लिए कहा। इसके लिए करीब 500 मीटर की विद्युत लाइन अलग से डाली जाएगी। सुभाष चौराहा बिजली घर पर भी ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त लोड था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed