फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fansi

पिटाई के डर से फांसी के फंदे पर झूला बालक, शव पेड पर लटका मिला

Wed, 04 Mar 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
fansi
थाना खैरगढ क्षेत्र के गांव निकाऊ में बालक की फांसी लगाने से मौत के बाद घर पर विलाप करती माँ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/खैरगढ़। थाना खैरगढ़ के गांव निकाऊ में बडे़ भाई के सिर पर डंडा मारने के बाद पिटाई के डर से 13 साल के बालक ने फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह बालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई है। बालक कक्षा सात का छात्र था। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

निकाऊ निवासी नीलेश (13) पुत्र केशव सिंह का मंगलवार दोपहर को अपने बडे़ भाई धारा सिंह (17) से बोरे में सरसों भरने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान नीलेश ने धारा सिंह के सिर में डंडा मार दिया था। इससे धारा सिंह का सिर फट गया था। परिजन धारा सिंह को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, उधर भाई के घायल होने पर पिटाई के डर से नीलेश घर से निकल गया।
विज्ञापन

देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। नीलेश रात तक परिजनों को कहीं नहीं मिला। बुधवार को दिन में कुछ लड़के केशव सिंह के खेत के पास खड़े आम के पेड़ के नीचे पहुंचे। उन्हें नीलेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लटका देख उन्होंने शोर मचाया तो आसपास खेत पर काम कर रहे लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद नीलेश के परिजन भी वहां पहुंच गए। लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराने के लिए ले आई है। बालक द्वारा इस तरह आत्महत्या करने से परिवार में चीख-पुकार मची है। नीलेश ने फांसी मुफलर से फंदा बना कर लगाई थी।
नीलेश के पिता केशव सिंह का कहना है धारा सिंह के डंडा मारने के बाद नीलेश घर से चला गया था। उससे किसी ने कुछ नहीं कहा था। वह खुद ही गायब हो गया। थाना खैरगढ़ के कार्यवाहक एसओ रामबाबू पाठक ने कहा कि बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

तीन भाई और एक बहन
नीलेश तीन भाई हैं और उनकी एक बहन हैं। सबसे बड़ा धारा सिंह (17), चंद्रवीर (15), नीलेश (13) और बहन डौली (12) वर्ष है। पिता केशव सिंह राजमिस्त्री का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि नीलेश पूर्व माध्यमिक स्कूल निकाऊ में कक्षा सात में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed