फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   family members fixed girl marriage elsewhere In Firozabad then engineer lover couple attempted suicide

खून से लथपथ मिले प्रेमी युगल: घर वालों ने कहीं और तय कर दी रिया की शादी, उठाया खौफनाक कदम, दोनों हैं इंजीनियर

Mon, 17 Apr 2023 11:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 11:29 AM IST
सार

फिरोजाबाद में एक रेस्तरां में प्रेमी युगल खून से लथपथ मिले। घर वालों ने प्रेमिका की शादी कहीं और तय कर दी इस पर दोनों ने खौफनाक कदम उठाया। दोनों इंजीनियर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
family members fixed girl marriage elsewhere In Firozabad then engineer lover couple attempted suicide
खून से लथपथ मिले प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हाईवे स्थित बांके बिहारी रेस्तरां में प्रेमी युगल ने कमरा बुक किया। यहां दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। धारदार हथियार से उनके गले और हाथ की नस काटी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। जानकारी होने पर युवक और युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। वहीं फॉरेंसिक टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम देर रात रेस्तरां पहुंची। टीम ने जिस कमरे में प्रेमी युगल ने जान देने का प्रयास किया, उसके नमूने लिए। जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। इस दौरान पुलिस को मौके से पेपर कटिंग करने वाला चाकू मिला है।

विज्ञापन

दोस्त को फोन कर बोला-उसे बचा लो

पुलिस के मुताबिक दोनों ने इसी चाकू से पहले अपने गले काटे और फिर हाथ की नस को काट लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं गिर गए। इसके बाद शुभम ने जान बचाने के लिए अपने दोस्त रिंकू को फोन पर घटना की जानकारी दी। कहा कि उसने अपना गला काट लिया है, उसे बचा ले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मच गई चीख पुकार

इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रेस्तरां में ताला डाल दिया। जब फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिंक टीम पहुंची तब ताला खोला गया। कमरे से साक्ष्य एकत्रित किए गए।

इस दौरान रेस्तरां के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उधर घटना की जानकारी होते ही घायलों के परिजनों में चीख पुकार मच गई। 

दूसरे लड़के से तय कर दी थी शादी

बताया जाता है कि परिजनों ने युवती की शादी किसी दूसरे लड़के से तय कर दी थी। लेकिन, वे दोनों एक साथ जीना-मरना चाहते थे। परिजन के विरोध को देख दोनों ने यह खतरनाक कदम उठाया। पुलिस अब दोनों के बारे में जानकारी कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि ये दोनों रेस्तरां में कब पहुंचे और क्यों यह कदम उठाया ? घटना को लेकर देर रात तक पुलिस अधिकारी इस गुत्थी को सुलझाने में लगे रहे।

यह है पूरा मामला 

मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांधी मंडी का है। यहां के निवासी निवासी शुभम जैन (25) और उसकी प्रेमिका रिया गुप्ता (24) निवासी मेन रोड, सिरसागंज रविवार को घर से घूमने के लिए निकले। दोनों ने बीटेक किया है। रिया बंगलुरू में रहकर नौकरी करती थी। दो साल से वर्क फ्रॉम होम चलने के कारण घर पर रहकर काम करती है। 

रेस्तरां में किराए पर लिया कमरा

घूमने के दौरान दोनों ने शिकोहाबाद हाईवे स्थित बांके बिहारी रेस्तरां में कमरा किराए पर लिया। दोनों वहां काफी देर तक रुके रहे। इसके कुछ देर बाद शुभम का दोस्त रिंकू कुछ अन्य दोस्तों के साथ हड़बड़ाहट में रेस्तरां पहुंचा। रिंकू ने बताया कि उसे शुभम का फोन आया था। उसने बताया कि उसने (रिया) गला काट लिया है। इस पर वह दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed