फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   false teacher

फर्जी शिक्षकों के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की कैविएट

Thu, 26 Sep 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
false teacher
फिरोजाबाद। फर्जीवाड़े के मामले में बर्खास्त हुए शिक्षक भले ही हाईकोर्ट से स्टे ले आए हों, मगर उनकी मुश्किलें कम नहीं होने वाली हैं। शासन सख्त है और पल-पल की सूचनाएं मांगी जा रही हैं। ऐसे में खंड शिक्षाधिकारियों ने हाईकोर्ट में बर्खास्त हुए फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कैविएट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

फर्जी और टैंपर्ड बीएड अंकतालिका के सहारे नौकरी हासिल करने वाले एसआईटी सूची में शामिल 161 शिक्षकों में सिर्फ 24 ही बर्खास्त हुए हैं। उनमें अधिकारियों की लापरवाही के कारण 20 शिक्षक हाईकोर्ट की शरण में चले गए हैं और स्टे ले आए। शासन स्तर से फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई के संबंध में लगातार अपडेट मांगा जा रहा है। ऐसे में खंड शिक्षाधिकारियों ने बीते सप्ताह हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की मांगी सूचना
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा निदेशक डा. सर्वेंद्र बिक्रम बहादुर ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों के संबंध में सूचना मांगी है। साथ ही फर्जी शिक्षकों के साथ लंबे समय से निलंबित चल रहे शिक्षकों का ब्योरा तलब किया है। बीएसए स्तर से सूचना शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने फर्जी शिक्षकों के खिलाफ हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी है। शासन फर्जी शिक्षकों के प्रति बहुत सख्त है। लगातार पैरवी के आदेश मिले हैं।
विनोद कुमार, खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed