फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Extracted huge procession of Goddess Durga

मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा निकाली

Fri, 23 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 23 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Extracted huge procession of Goddess Durga
नगर में मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने आरती उतारकर कालीदेवी मंदिर पर किया। मुख्य डोला के अतिथि पालिकाध्यक्ष रामप्रकाश यादव नेहरू थे। शोभायात्रा में सबसे आगे गणपति जी की झांकी थी।
विज्ञापन


इसके बाद नौ देवियों, कात्यायनी देवी, शेर पर सवार दुर्गा, हनुमानजी, सीता हरण, मां कैलादेवी आदि की झांकियां शामिल थीं। सबसे अंत में मुख्य डोला शामिल था। इस पर शेर पर सवार मां दुर्गा की भव्य झांकी थी। उनका छप्पन भोग भी लगाया गया। बैंडबाजों के साथ शेाभायात्रा नगर के बड़ा बाजार, कटरा बाजार होते हुए भगवंत वाले बाग पर पहुंचकर संपन्न हुई। नृत्य मंडली, काली का अखाड़ा आकर्षक के केंद्र थे।
विज्ञापन


मार्ग में शोभायात्रा का भक्तों ने फूलों की वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। नगर के अलावा ग्रामीण अंचल से भी लोग शोभायात्रा देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed