फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Excise duty against the bullion market closed 26th day

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा बाजार 26वें दिन भी बंद

Sun, 27 Mar 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 27 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Excise duty against the bullion market closed 26th day
सराफा व्यापारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा
एक्साइज ड्यूटी और पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सराफा बाजार रविवार को 26वें दिन भी बंद रहा। व्यापारियों ने घंटाघर पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेसियों को सोनिया गांधी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ सराफा व्यापारियों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, प्रदेश सचिव शफात खान राजू, सतीशचंद्र अग्रवाल, हाजी नसीर अहमद सहित अन्य कांग्रेसी घंटाघर पर आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने सराफा कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र पुरवार को समर्थन पत्र सौंपा। सराफा कमेटी की ओर से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव सलीम अहमद सिद्दीकी ने भी सराफा कमेटी को समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने पार्टी के मंडल अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं को धरना स्थल पर आने की संभावना जताई। इधर, सराफा कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि हाइवे जाम करने के बाद भी केंद्र सरकार की नींद नहीं टूटी है। अत: फीरोजाबाद बंद, रेल रोको आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। संचालन जीतू जैन ने किया। धरना स्थल पर चंद्रभान गुप्ता, रवीकांत जैन, जितेंद्र जैन, नवीन बंसल, राजीव जैन, आशू पाराशर, विकास पोरवाल, योगेश पोरवाल, संजय जैन, विवेक जैन, प्रभात दीक्षित, विवेक गर्ग, विराट जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed