{"_id":"58d9196a4f1c1b442363ddb3","slug":"environment-friend-cleaned-yamuna-ghats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण मित्र ने यमुना घाटों की सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण मित्र ने यमुना घाटों की सफाई की
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण मित्र संस्था ने यमुना के घाटों की सफाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यावरण मित्र संस्था ने सोमवार को प्रसिद्ध तीर्थ बटेश्वर में यमुना सफाई एवं जन जागरूकता अभियान चलाया। संस्था अध्यक्ष किरण बजाज के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने यमुना सफाई अभियान के अंतर्गत मुख्य मंदिर से लेकर श्मशान घाट तक घाटों की सफाई की। सफाई अभियान के दौरान घाट पर नहाने एवं कपड़े धोने वाले लोगों को जागरूक किया गया। पर्यावरण मित्र टीम ने स्थानीय लोगों के साथ बटेश्वर स्थित गांव में यमुना को गंदा न करने और जल को बचाने के लिए रैली निकाली रैली के अंतर्गत गली-गली, द्वारे-द्वारे पहुंचकर लोगों से संपर्क कर जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि यमुना मैया को गंदा न करें और जल को आवश्यकतानुसार ही प्रयोग करें।