फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Encroachment spread on service road from Nagla Bari to Naini Glass

Firozabad News: नगला बरी से नैनी ग्लास तक सर्विस रोड पर फैला अतिक्रमण

Thu, 22 Aug 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 22 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Encroachment spread on service road from Nagla Bari to Naini Glass
फिरोजाबाद। नगला बरी चौराहे से जाटवपुरी (नैनी ग्लास) तक सर्विस रोड अतिक्रमण की चपेट में है। समूचे सर्विस रोड पर वाहन मरम्मत केंद्र, कबाड़ विक्रेता और ठेल खोमचा वालों का कब्जा है। ऐसे में सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को जाम के कारण आवागमन में परेशानी होती है। एएम ग्लास वर्क्स से लेकर नैनी ग्लास तिराहे तक पुराने हाईवे की सर्विस रोड पर अतिक्रमण की भरमार है। सर्विस रोड की एक ओर की साइड पर ऑटो वर्क्स एवं रिपेयरिंग सेंटर, फल-खाद्य सामग्री विक्रेता ठेल संचालक और कबाड़ का सामान बेचने वालों ने कब्जा जमा लिया है। वहीं नैंनी ग्लास से रसना टाकीज तक मीट विक्रेता, रेस्टोरेंट, डेलीनीड्स आदि दुकान संचालकों ने तख्त-बेंच डालकर आधे से ज्यादा सर्विस रोड पर अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण के चलते वाहन चालकों व राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। सर्विस रोड पर अतिक्रमण की वजह से दोपहिया व ऑटो रिक्शा आदि को मुख्य मार्ग पर खड़ा होना पड़ता है। जो कभी भी हादसा का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


---
इन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की दरकार

नगला बरी चौराहे से शीतल खां मार्ग का नुक्कड़, नगला बरी से 100 फुटा रोड, जाटवपुरी चौराहा, आकाशवाणी रोड, नैंनी ग्लास तिराहा, पुराना डाक बंगला का मोड़, थाना रसूलपुर-नालबंदान मोड़, जाटवपुरी-साठ फुटा रोड आदि।
विज्ञापन

---

चौराहे पर रेहड़ी-ठेल की वजह से लगता है जाम
नगला बरी और जाटवपुरी चौराहे पर सुबह से स्कूटर, रेहड़ी और खाद्य पदार्थ बेचने वाले ठेल संचालकों का कब्जा हो जाता है। इसकी वजह से यहां जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---


-मुख्य चौराहों पर जाम की समस्या से निजात के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। बेवजह सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना निर्धारण व सामान जब्त की कार्रवाई होगी।
निहाल चंद, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed