{"_id":"628688b3d95cb90f4846ba03","slug":"encroachent-firozabad-news-agr534086778","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच हटा अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध के बीच हटा अतिक्रमण
एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में एटा शिकोहाबाद मार्ग पर चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। एसडीएम एवं सीओ के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बा के एटा शिकोहाबाद मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मुख्य चौराहे पर टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। अफसरों ने लोगों को समझाकर अभियान को आगे बढ़ाया।
जसराना के सब्जी मंडी से शुरू हुआ अभियान मां कामाख्या धाम पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे पटिया आदि लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कई दुकानदारों के टीनशेड भी तोड़े गए। एसडीएम नवनीत गोयल, सीओ देवेंद्र सिंह, ईओ अनूप राय की मौजूदगी में हुई कार्रवाई को देखते हुए अधिकांश दुकानदारों ने आनन-फानन में अपने अतिक्रमण खुद हटा लिए। कस्बे के मुख्य चौराहे पर नीलेश गारमेंट्स की दुकान के अतिक्रमण को हटाने को लेकर व्यापारी ही आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। दुकानदारों ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। व्यापार मंडल के लोगों ने अतिक्रमण को हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा। एसडीएम ने कहा दो दिन में नहीं हटाया तो फिर बुलडोजर चलाया जाएगा।
कस्बे में लगने जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को पुलिस बल के साथ हटाया गया है। दोबारा अतिक्रमण करने पर मामला दर्ज किया जाएगा। चौराहे से अतिक्रमण हटाने पर दुकान के गिरने की संभावना को देखते हुए दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
- नवनीत गोयल, एसडीएम, जसराना