{"_id":"65df31f3bf0d885d46099dc4","slug":"encounter-with-robbery-gang-one-shot-in-the-leg-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-118986-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लूट करने वाले गैंग से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लूट करने वाले गैंग से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली
Wed, 28 Feb 2024 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 28 Feb 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। रात 12 से सुबह चार बजे लूट, चोरी और छिनैती की घटनाओं के अंजाम देने वाले गिराह के सदस्यों से मक्खनपुर पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक के बाएं पैर में गोली भी लगी है। घायल को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। इनके पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल और अवैध असलाह बरामद किया है। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना मक्खनपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम को लूट, छिनैती और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही एसओजी प्रभारी अनुज राणा, एसओ शैलेंद्र चौहान ने मय टीम के बिल्टीगढ़ बाईपास पुल से खैरगढ़ रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी दो बदमाश एक बाइक पर आ रहे थे। उन्हें रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मैनपुरी करहल के गांव नगला धर्म निवासी शिवा, एका के गांव सिकंदरपुर निवासी शिवम को गिरफ्तार किया है। शिवा को घायल अवस्था में सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है।
ऐसे देते थे वारदातों को अंजाम
सीओ शिकोहाबाद प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अपराधी किस्म के हैं। 19 फरवरी को आरोपियों ने बिल्टीगढ़ पुल के पास से एक बाइक को लूटा था। यह रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। सन्नाटा मिलने पर बाइक के साथ बाइक चलाते थे और उसकी बाइक की चाबी खींच लेते थे। जिससे व्यक्ति की बाइक बंद होकर रुक जाती थी। उसके बाद लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने रामगढ़, खैरगढ़, शिकोहाबाद, मक्खनपुर के अलावा मैनपुरी में घटनाएं की हैं।