फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   employment

126 युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार स्थापना के लिए ऋण

Mon, 03 Feb 2020 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
employment
फिरोजाबाद। विकास भवन में डॉ. आंबेडकर स्वरोजगार योजना के तहत साक्षात्कार देते आवेदक। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वरोजगार प्रोत्साहन योजनांतर्गत सोमवार को विकास भवन सभागार में आवेदकों की साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कराई गई। साक्षात्कार प्रक्रिया में विभिन्न ब्लाकों से आए लगभग 273 युवा शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की बाबा साहब आंबेडकर स्वरोजगार योजना में युवाओं को भैंस पालन, परचूनी की दुकान, मत्स्य पालन, कांच खिलौना निर्माण, मोबाइल रिपेयरिंग और ई- रिक्शा क्रय के लिए ऋण सुविधा प्रदान की जाती है। सोमवार को विकास भवन में योजना के तहत 273 आवेदकों की साक्षात्कार प्रक्रिया कराई गई। साक्षात्कार समिति के प्रश्नों का जवाब देने में अटके 147 आवेदकों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। शेष 126 पात्रों को ऋण स्वीकृति के लिए चुना गया। इस दौरान डीडीओ अरविंद चंद जैन, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभंजन शुक्ला एवं लीड बैंक मैनेजर एसके के खंडेलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed