फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Employees posted on the tower were beaten, one serious

Firozabad News: टॉवर पर तैनात कर्मचारियों को पीटा, एक गंभीर

Wed, 26 Jul 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Employees posted on the tower were beaten, one serious
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव चितावली स्थित टॉवर पर तैनात कर्मचारियों को कुछ लोगों ने पीट दिया। इतना ही नहीं टॉवर पर रखा सामान और नकदी भी लेकर चले गए। इस दौरान एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित मितेंद्र कुमार निवासी नगला लेखराज थाना अरांव और रमेश निवासी थाना काकादेव कानपुर महानगर यह दोनों चितावली स्थित टॉवर पर काम करते हैं। मंगलवार रात को जब दोनों टॉवर पर थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और टॉवर पर रखा सामान चोरी कर लिया। जब उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने पीट दिया। जिसमें मितेंद्र के गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद टॉवर कर्मचारी और सुपरवाइजर घायल को लेकर थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अपराध रमेश चंद्र का कहना है कि लेनदेन को लेकर टॉवर कर्मचारी और उस पर नौकरी कर चुके गार्ड के बीच झगड़ा हो गया है। इसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed