फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Emphasis on urgent efforts, but air quality is not improving

जरूरी प्रयासों पर जोर, लेकिन नहीं सुधर रही हवा की गुणवत्ता

Mon, 31 Oct 2022 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on urgent efforts, but air quality is not improving
पानी का छिड़काव करता नगर निगम का टैंकर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हवा में घुलनशील धूल के कण थामने के लिए नगर निगम ने सोमवार को वायु प्रदूषण के लिहाज से चिन्हित हॉट स्पॉट इलाकों में पानी का छिड़काव कराया। सोमवार को फिरोजाबाद में हवा की गुणवत्ता का सूचनांक 186 एक्यूआई दर्ज किया गया। हवा में सोमवार को पीएम-2.5 की मात्रा जहां 173 माइक्रो मिलीमीटर वहीं पीएम-10 की मात्रा 186.5 माइक्रो मिलीमीटर रही। हालांकि गत 16 अक्तूबर से जारी पानी की छिड़काव के कारण हवा में आक्सीजन की मात्रा में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

23 अक्तूबर के बाद से ही सुहागनगरी की हवा में कार्बन, बैरियम आक्साइड के अलावा हानिकारक धूल के अति सूक्ष्म कणों की मात्रा में इजाफा हो गया है। हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं नगर निगम के अलावा एआरटीओ विभाग ने एनजीटी के गाइड लाइन के अनुरूप जरूरी प्रयासों पर जोर दिया जा रहा है। निगम ने सोमवार को भी वायु प्रदूषण के लिहाज से अति संवेदनशील हॉट स्पॉट इलाकों जलेसर रोड, ककरऊ कोठी, नगला बरी और कोटला चुंगी के आसपास स्प्रिंकलर मशीनों से पानी का छिड़काव कराया गया। लेकिन लगातार पानी का छिड़काव के बाद भी शहर की हवा में घुलनशील धूल व अन्य हानिकारक तत्वों की मात्रा में अपेक्षानुरूप कमी नहीं आई है।
विज्ञापन

हालांकि हवा में घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ी है। सोमवार को जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट में पीएम-2.5 की मात्रा जहां 173 माइक्रो मिलीग्राम, पीएम-10 की मात्रा 186.5 और कार्बन की मात्रा 2.6 मापी गई। वहीं हवा में घुलनशील आक्सीजन की मात्रा में गत दिवस की अपेक्षा मामूली बढ़ोतरी के साथ 21.4 माइक्रो मिलीग्राम मापी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता में सुधार के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम के सहयोग से हॉट स्पॉट इलाकों में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। ताकि धूल के कण हवा में प्रवाहित नहीं हो। एक दो दिन में हवा की गुणवत्ता में अभी और सुधार की उम्मीद है।
इंजीनियर बीके दुबे, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed