फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Eliminated the stigma of illiteracy, became literate by taking the exam

Firozabad News: निरक्षरता का मिटाया कलंग, परीक्षा देकर बने साक्षर

Sun, 21 Sep 2025 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Eliminated the stigma of illiteracy, became literate by taking the exam
सांकेतिक 
नवभारत साक्षरता परीक्षा में शामिल हुए 2457 प्रतिभागी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को जिलेभर में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न हुई। जिले के 9 विकासखंडों और नगर क्षेत्र के 359 विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा हुई। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के करीब 2457 असाक्षर प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर शिक्षा की ओर कदम बढ़ाया।


सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का उत्साह देखने लायक था। महिला और पुरुष, दोनों वर्गों ने समान रूप से भागीदारी कर साक्षरता के महत्व को सिद्ध किया। विभागीय अधिकारी भी पूरी तरह सक्रिय नजर आए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थी समय से उपस्थित मिले और परीक्षा पूर्णत: शांतिपूर्ण माहौल में संचालित होती मिली। नगर क्षेत्र में उपेंद्र सिंह ने परीक्षा की निगरानी की। भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा देने आए लोगों को फूल देकर शिक्षा का महत्व समझाया। उधर परीक्षार्थियों ने बताया कि इससे उनके जीवन को नई दिशा मिलेगी और अब वे अपने बच्चों की पढ़ाई में भी सहयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed