फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity supply to industrial area remained closed for seven hours

Firozabad News: सात घंटे बंद रही इंडस्ट्रियल एरिया की विद्युत सप्लाई

Fri, 29 Mar 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 29 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to industrial area remained closed for seven hours
फिरोजाबाद। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इधर, बिजली विभाग भी उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा रहा है। शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया फीडर की सात घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही आधा दर्जन मोहल्ले प्रभावित रहे। बिना बिजली के कामकाज ठप हुआ। साथ ही गर्मी से परेशान रहे।शुक्रवार को सुबह 11 बजे इंडस्ट्रियल एरिया की विद्युत सप्लाई को बंद कर दिया गया। फीडर पर मरम्मत कार्य कराया गया। शाम छह बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रही। इस इस कारण राजा का ताल, रहना, जैन नगर, तुलसी बिहार, नगला भाऊ, आनंद ग्लास सहित अन्य इलाकों में विद्युत संकट बना रहा। लोग गर्मी से परेशान हो उठे। सात घंटे तक सप्लाई बंद रहने की वजह से लोगों के इन्वर्टर भी बंद हो गए। परेशान उपभोक्ता विद्युत अधिकारियों को फोन लगाते रहे, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया। जेई अमित कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य कराया गया। इस कारण सप्लाई को बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed