फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity crisis in many areas due to incessant rains, many areas plunged into darkness

लगातार बारिश से कई इलाकों में रहा विद्युत संकट, कई क्षेत्र अंधकार में डूबे

Fri, 17 Sep 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in many areas due to incessant rains, many areas plunged into darkness
फिरोजाबाद। लगातार हो रही बारिश से विद्युत संकट बना रहा। तेज हवाओं से देहात क्षेत्र में करीब सात से ज्यादा स्थानों पर विद्युत पोल टूट गए। विद्युत विभाग को भारी क्षति हुई। कई गांव अंधकार में डूबे रहे। यहां तक लोगों को पेयजल के संकट से भी जूझना पड़ा। बारिश थमने के बाद विद्युत विभाग ने विद्युत लाइन को ठीक करने का कार्य कराया। हालांकि शुक्रवार को देर शाम तक कई गांवों की विद्युत सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी थी। बिजली न आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन

रैपुरा, शेखूपुर, यूपीएसआईडीसी, कोटला और नारखी में एक-एक विद्युत पोल टूट गया। लुहारी फीडर पर तीन विद्युत पोल टूट गए। इस कारण 200 से ज्यादा गांवों में विद्युत संकट बना रहा। रैपुरा क्षेत्र पूरी रात अंधकार में डूबा रहा। शुक्रवार को दोपहर बाद सप्लाई आई। बारिश के कारण विद्युत कर्मचारियों को लाइन ठीक करने में दिक्कतें आईं। फॉल्ट भी देरी से ढूंढे जा सके। यूपीएसआईडीसी के नैपई और नारखी फीडर 18 घंटे बाद भी शुरू नहीं हो सके।
विज्ञापन

फिरोजाबाद शहर में भी रात में विद्युत संकट रहा। शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान भी कई इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रही। गांधी पार्क फीडर पर फॉल्ट आने से पांच घंटे से ज्यादा समय तक विद्युत सप्लाई बंद रही। एक्सईएन बीएस चौहान ने बताया कि कई क्षेत्रों में पोल टूट गए हैं। अधिकांश गांवों की सप्लाई चालू करा दी है। कई गांवों में कार्य चल रहा है। रात भर बारिश होने के कारण कार्य नहीं हो सका था। बारिश थमते ही विद्युत लाइन को ठीक करने का कार्य शुरु करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 घरों में पकड़ी विद्युत चोरी, एफआईआर
फिरोजाबाद। शहरी क्षेत्र में एक्सईएन एके पांडेय के नेतृत्व में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह तीन बजे हुई कार्रवाई के दौरान 18 घरों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। विद्युत विभाग की टीम ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विद्युत विभाग की टीम पुलिस बल के साथ सुबह तीन बजे लेबर कॉलोनी क्षेत्र में पहुंची। इस इलाके में सात घरों में विद्युत चोरी करते हुए विद्युत विभाग की टीम ने पकड़ा। अवैध कटिया डालकर मीटर को बाईपास किया था। टीम ने रामनगर क्षेत्र में भी 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। न्यूराम नगर क्षेत्र में एक घर में विद्युत चोरी पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed