फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity connection of village rope cut for non-payment of bill

बिल जमा न करने पर गांव डोरी का काटा विद्युत कनेक्शन

Tue, 21 Jun 2022 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Electricity connection of village rope cut for non-payment of bill
फिरोजाबाद। विद्युत बिल जमा न करने पर विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार को विद्युत फीडर नगला सौंठ के गांव डोरी की बत्ती गुल कर दी। पूरे गांव का कनेक्शन कटने के बाद हड़कंप मच गया। अन्य गांवों में भी 65 कनेक्शन काटे गए हैं। कनेक्शन काटने गई टीमों को विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में अभियान जारी रहा।
विज्ञापन

गांव डोरी में 85 लोगों पर छह लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया था। विद्युत विभाग की टीम यहां कैंप लगा चुकी है। इसके बाद भी कोई भी उपभोक्ता बिल जमा करने को तैयार नहीं हुआ। टीम ने मंगलवार को सख्त रवैया अपनाते हुए पूरे गांव की बिजली बंद कर दी।
विज्ञापन

गांव में पसीने से लोग तर-बतर दिखे। इधर गांव मुईद्दीनपुर में पांच लाख से अधिक बिल बकाया वाले दो निजी नलकूप संचालकों के तार भी विद्युत विभाग की टीम ने उतरवाए। बसंत बिहार कॉलोनी, नई आबादी क्षेत्र में बिल बकाया होने पर 65 कनेक्शन को काटा गया। एसडीओ दुष्यंत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जारी रहेगी। लोग समय से विद्युत बिल जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed