फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electrician falls from 33,000 volt tower during repair, dies

Firozabad News: मरम्मत के दौरान 33 हजार वोल्टेज के टॉवर से गिरा विद्युतकर्मी, मौत

Fri, 21 Nov 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 21 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Electrician falls from 33,000 volt tower during repair, dies
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। टूंडला थाना क्षेत्र के नगला सोना लाइनपार गांव में शुक्रवार को मालगाड़ी रेलवे लाइन के किनारे स्थित 33 हजार वोल्टेज की बिजली की बड़ी लाइन पर मरम्मत का कार्य कर रहे एक कर्मचारी की टॉवर से गिर जाने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना शाम साढ़े सात बजे की है। हरपाल (32) निवासी नगला सलेम, सैपऊ, हाथरस अपने अन्य साथियों के साथ बिजली के टॉवर पर कार्य कर रहे थे। कार्य के दौरान संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य कारण से वह टॉवर से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल हरपाल को उनके साथी तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। हालांकि, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर टूंडला पुलिस पहुंची। देर रात शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टूंडला सीओ अमरीश कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी। घटना किस कारण से हुई थी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed