फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electoral democracy descended mahaparva

लोकतंत्र के महापर्व में उमड़े मतदाता

Fri, 09 Oct 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 09 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Electoral democracy descended mahaparva
फीरोजाबाद/एका/नारखी/टूंडला। प्रथम चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हो गया। एका के नगला गोसा में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष ने मतपेटी में पानी डाल दिया। डेढ़ घंटे मतदान बाधित रहा। प्रशासन की टीम ने मतपेटिका को बदलवाने के साथ मतदान शुरू कराया। पिल्खतर फतेह में पोलिंग डंप करने आए प्रत्याशी समर्थकों को ग्रामीणों ने बंधक तक बना लिया। एका के नगला क्वेटा में फर्जी मतदान को लेकर फायरिंग हुई। नारखी क्षेत्र के वाजिदपुर में पोलिंग डंप करने को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया। एसडीएम सदर ने भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी को पकड़ लिया। वाजिदपुर में सपा-बसपा प्रत्याशियों के मध्य पोलिंग डंप करने को लेकर विवाद हुआ। एका में सेक्टर मजिस्ट्रेट पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिले में प्रथम चरण में एका, टूंडला और नारखी में सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। कपावली में मतदान देर से शुरू हो सका। एका के नगला गोसा के बूथ संख्या 97 में 601 वोटर हैं। साढ़े सात बजे फर्जी मतदान को लेकर बीडीसी सदस्य पद के दो प्रत्याशियों में विवाद हो गया। इस दौरान पथराव एवं मारपीट हो गई। एक प्रत्याशी ने मतपेटिका में पानी डाला। तब तक 28 वोट डाले जा चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव, एसडीएम अमित सिंह और सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे। एक युवक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों की माने तो चार लोग घायल हो गए। मतपेटिका बदलने के साथ मतदान नौ बजे प्रारंभ हुआ। एसडीएम दोपहर तीन बजे तक डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

पिल्खतर फतेह में साढ़े सात बजे बूथ संख्या 119, 120 पर पोलिंग को डंप करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश की गाड़ी आई। ग्रामीणों ने उनको बंधक बना लिया। नगला क्वेटा में बूथ में 159 में फर्जी मतदान की सूचना पर फोर्स पहुंचा। साधन सहकारी समिति एका 148 व 149 में सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनेशकुमार चुनाव सामग्री को लेकर ही पहुंचे। ग्रामीणों को पोलिंग डंप की आशंका हुई। इसके बाद थैला पलटना पड़ा। पूर्व माध्यमिक स्कूल रामपुर में काउंटर स्लिप एवं मतपत्र लेकर कुछ लोग भाग गए। ग्रामीणों ने दोबारा मतदान किया। भरतपुर में चार बजे हवाई फायरिंग हुई तो तीन लोगों को हिरासत में लिया है। नारखी में तहसीलदार सदर जीत सिंह राय ने रैपुरा बूथ पर फर्जी मतदान को पहुंचे युवकों को मुर्गा बना दिया। वहीं खुशालपुर में दो पक्षों में मारपीट एवं पथराव हो गया। इस दौरान कई चुटैल हो गए। बबलू नामक युवक द्वारा फर्जी सूचना पर उसको पुलिस ने पीटकर भगा दिया। नारखी ब्लाक के ग्राम नगला अखंई में श्याम प्रकाश एवं रामनाथ के मध्य विवाद हो गया। दोनों के मध्य पथराव के साथ पुलिस फोर्स ने भीड़ को खदेड़ा। गांगनी में ही पोलिंग डंप होने की फर्जी सूचना देने वाले को खाकी ने पीटा। रास्ता में खड़े ट्रैक्टर को पुलिस ने पंचर कर दिया। वाजिदपुर में सपा एवं बसपा समर्थित प्रत्याशियों के मध्य फर्जी ही मतदान को लेकर विवाद हो गया। बताते हैं कि यहां पर सपा समर्थित प्रत्याशी कुछ मतपत्र लेकर ही भाग गया पर अधिकारी कुछ बताने से कतराते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइफल तानने वाला सिपाही सम्मानित
एका (ब्यूरो)। एका ब्लाक के गणेशपुर नगरिया बूथ 152 व 153 पर कुछ ग्रामीणों ने जबरन घुसने का प्रयास किया तो वहां तैनात सिपाही संतोष कुमार ने भीड़ को रोकने के लिए राइफल तान दी। इसके बाद भीड़ रुक गई। सूचना मिलते ही डीएम विजय किरन आनंद एवं एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने सिपाही को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed