फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   election,political,voting,panchayat chunaav

ब्लॉकों एवं जिला पंचायत कार्यालय के नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू

Wed, 31 Mar 2021 07:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
election,political,voting,panchayat chunaav
पंचायत चुनाव को लेकर सदर ब्लाक में नामांकन पत्र खरीदते उम्मीदवार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को नामांकन पत्रों की बिक्री का काम सभी ब्लॉकों के साथ जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की बिक्री जिला पंचायत कार्यालय में प्रारंभ हो गई। नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ब्लॉक एवं जिला पंचायत कार्यालय में नो ड्यूज प्रमाणपत्र बनवाने के लिए संभावित उम्मीदवारों ने दौड़ लगानी शुरू कर दी है। जिससे नामांकन की तिथि करीब आने से पूर्व नामांकन के अभिलेखों की कार्रवाई पूर्ण की जा सके।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी ग्रामीण अंचल में युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। प्रधान, बीडीसी सदस्य पद के उम्मीदवारों ने ब्लॉकों पर दौड़ लगानी शुरू कर दी है। प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने के लिए नामांकन पत्र की खरीदारी करने के लिए पहुंचने लगे हैं। कई उम्मीदवार तो रातों रात जाति प्रमाणपत्रों को बनवाने में जुटे हैं। सदर ब्लॉक में एडीओ पंचायत के द्वारा नामांकन पत्रों की बिक्री किए जाने का कार्य प्रारंभ कराया गया है। इसके साथ ही एडीओ पंचायत के द्वारा नो ड्यूज प्रमाणपत्र बनाने का काम किया जा रहा है। ग्राम पंचायत का नो ड्यूज बनवाने के लिए सचिवों की तलाश करनी पड़ रही है। जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री किए जाने के साथ नो ड्यूज प्रमाणपत्र बनाए जाने के लिए अलग से काउंटर स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत देशराज सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री की जिम्मेदारी राधाकिशन को सौंपी गई है। नाजिर राधे किशन ने बताया कि बुधवार की शाम तक जिला पंचायत सदस्यों के 46 नामांकन पत्रों की बिक्री हो गई है। 29 नामांकन पत्र आरक्षित श्रेणी के है तथा 17 नामांकन पत्र अनारक्षित श्रेणी के बिक्री हुए हैं। उन्होंने कहा कि नो ड्यूज प्रमाणपत्र को बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed