फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   elderly woman died after falling off her bike on road due to sudden braking

UP: अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक से सड़क पर गिरी वृद्धा...माैके ही तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 24 Sep 2025 07:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 24 Sep 2025 07:06 PM IST
सार

अचानक ब्रेक लगने से बाइक पर पीछे बैठी वृद्धा छिटककर सड़क पर जा गिरीं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
elderly woman died after falling off her bike on road due to sudden braking
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के नगला खंगर थानाक्षेत्र की इशाखपुर पुलिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। बीरई जहानाबाद गांव निवासी कलावती देवी अपने नाती विजय सिंह के साथ शिकोहाबाद में डॉक्टर को दिखाकर लौट रही थीं। विजय सिंह बाइक चला रहा था। जैसे ही वे इशाखपुर पुलिया के पास पहुंचे, अचानक एक बच्चा सड़क पार करने लगा। 

बच्चे को बचाने के लिए विजय ने तेजी से ब्रेक लगाए। अचानक ब्रेक लगने से बाइक पर पीछे बैठी कलावती छिटककर सड़क पर जा गिरीं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नगला खंगर के इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि महिला की मौत बाइक से गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
फिरोजाबाद हाईवे टोल प्लाजा के निकट बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के नईबस्ती अनामिका टाकीज के पास निवासी रंजीत सिंह परिहार सुबह साढ़े 10 बजे फिरोजाबाद दबरई जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही टोल प्लाजा के ने निकट पहुंची। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रंजीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed