फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Eight thousand children are malnourished yet beds are empty

आठ हजार बच्चे अतिकुपोषित फिर भी बेड पड़े खाली

Sun, 18 Sep 2022 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:48 PM IST
सार

जिले में आठ अतिकुपोषित बच्चों के उपचार के लिए सिर्फ 10 बेड के वार्ड का इंतजाम है।डाइट के माध्यम से ही अतिकुपोषित बच्चों को कुपोषित श्रेणी से सुरक्षित श्रेणी में लाया जाता है।भर्ती बच्चों को दूध व उनकी माताओं को खाना दिया जाता है।

विज्ञापन
Eight thousand children are malnourished yet beds are empty
फिरोजाबाद! शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल स्थित एनआरसी में भर्ती अति कुपोषित बच्चे अपनी मां के साथ - फोटो : FIROZABAD

विस्तार

फिरोजाबाद। जिले में आठ अतिकुपोषित बच्चों के उपचार के लिए सिर्फ 10 बेड के वार्ड का इंतजाम है। यह भी कभी पूरे नहीं भर पाते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशाओं की निष्क्रियता की वजह से यह बार्ड ज्यादातर खाली रहता है। जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है। एनआरसी वार्ड में न तो डायटीशियन तैनात है और न ही डॉक्टर की तैनाती है। ऐसे में भर्ती होने वाले बच्चों का इलाज भी भगवान भरोसे चलता है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में दस बेड का अतिकुपोषित (एनआरसी) वार्ड पूरा नहीं भरा है। रविवार को यहां सिर्फ आठ अतिकुपोषित बच्चे ही भर्ती थे। जिले में आठ हजार अतिकुपोषित बच्चे होने के बावजूद एनआरसी वार्ड में सिर्फ आठ बच्चे भर्ती हैं। खास बात तो यह है कि यहां शासन-प्रशासन का ध्यान नहीं है। क्योंकि छह माह से डायटीशियन ही तैनात नहीं हैं। डाइट के माध्यम से ही अतिकुपोषित बच्चों को कुपोषित श्रेणी से सुरक्षित श्रेणी में लाया जाता है। करीब दो साल से यहां चिकित्सक की तैनाती भी नहीं है। स्टाफ नर्स ही अपने अनुभव से अतिकुपोषित बच्चों की सेहत का ख्याल रख रही है।
विज्ञापन

ये मिलती है सुविधा
शून्य से पांच साल तक के बच्चे जिस वजन से भर्ती किए जाते हैं, उनका वजन 15 प्रतिशत अधिक होने पर बच्चों की छुट्टी कर दी जाती है। बच्चों की दवाइयां एवं जांच फ्री की जाती है। भर्ती बच्चों को दूध व उनकी माताओं को खाना दिया जाता है। बदले में उन्हें पचास रुपये दैनिक भत्ता के रूप में दिए जाते हैं। छुट्टी के बाद 15-15 दिन बाद बच्चों की माताओं को चार बार बुलाया जाता है। हर बार आने पर डेढ़-डेढ़ सौ रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed