{"_id":"61d998329d5eac7c3435ab22","slug":"eight-more-infected-including-shikohabad-mla-found-firozabad-news-agr5205888165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकोहाबाद विधायक समेत आठ और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकोहाबाद विधायक समेत आठ और संक्रमित मिले
विज्ञापन

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद विधायक, चिकित्सक समेत आठ और लोगों को शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के घर जाकर दवाई की किट दी। वहीं परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुुताबिक, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश शर्मा को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शिकोहाबाद के शंभू नगर निवासी एक चिकित्सक जिला अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनात हैं। तबीयत खराब होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। शनिवार को आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं गणेश नगर में कोरोना के मामले लगातार निकल रहे हैं। यहां रहने वाली 38 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली।
परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले महिला बाजार में खरीदारी कर घर लौटी थी तभी से उन्हें बुखार था। वहीं 23 वर्षीय युवती और 49 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला चौहान निवासी 23 वर्षीय युवक को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि आठ और कोरोना मरीज मिले हैं। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराने के लिए टीमें भेजी गई हैं। यदि किसी को कोविड के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत जांच कराएं।