फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   eid celebration

ईद-उल-जुहा के मौके पर परंपरागत तरीके से लगेगी बकरा मंडी

Wed, 22 Jul 2020 05:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
eid celebration
एसएसपी कार्यालय पर नगर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक करते ईदगाह कमेटी के साथ करबला कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ईद-उल-जुहा पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ईदगाह कमेटी के सचिव, करबला कमेटी अध्यक्ष सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। ईद-उल-जुहा पर साफ-सफाई व्यवस्था, पेय जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को सुचारु रखने पर मंथन किया। बकरा मंडी परंपरागत तरीके से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए रात नौ बजे तक लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन

ईद-उल-जुहा पर व्यवस्थाओं को लेकर ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद एवं करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां की ओर से जिला प्रशासन को पत्र सौंपा था। बुधवार को एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह एवं सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह के साथ ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद, करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, सपा के बरिष्ठ नेता खालिद नसीर, महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू के साथ बैठक की गई। ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने बताया कि प्रशासन के साथ बैठक में तय हुआ है कि ईद-उल-जुहा की नमाज ईदगाह में नहीं होगी।
विज्ञापन

मस्जिदों में पांच नमाजी नमाज अदा कर सकेंगे। बकरा मंडी जिस स्थान पर पहले लगती रही है उसी स्थान पर परंपरागत तरीके से लगाई जा सकेगी। बकरईद तीन दिन तक मनाई जाएगी पहले एवं दूसरे दिन (शनिवार-रविवार) को लॉकडाउन है। इसलिए सभी लॉकडाउन का पालन करें। शहर की सभी मस्जिदों के आस-पास साफ सफाई, चूने का छिड़काव, पेयजलापूर्ति को सुचारुरखने का काम नगर निगम कराएगा। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने कहा कि बकरईद से पूर्व राशन वितरण किए जाने का मामला शासन स्तर का होने के कारण यहां कोई निर्णय नहीं हो सकता है। बैठक में पप्पू मीर,असलम भोला, चंदन शेख, अकील अंसारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed