{"_id":"6589d27cc5e0e93db309a684","slug":"efforts-started-to-connect-56-children-and-teenagers-with-education-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-13594-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 56 बालकों व किशोर को शिक्षा-दीक्षा से जोड़ने की कोशिश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 56 बालकों व किशोर को शिक्षा-दीक्षा से जोड़ने की कोशिश शुरू
Tue, 26 Dec 2023 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रम विभाग एवं ह्ययूमन ट्रेकिंग सेल द्वारा गत दिनों अभियान चलाकर संरक्षित किए 56 किशोर व बालकों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद शुरू की है। सहायक श्रमायुक्त ने बेसिक शिक्षा विभाग को बालकों का विद्यालयों में प्रवेश कराने को पत्र लिखा है।
श्रम विभाग एवं ह्ययूमन ट्रेकिंग सेल द्वारा जिले भर में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान टूंडला, शिकोहाबाद और फिरोजाबाद सदर क्षेत्र में ऑटो मोबाइल, फर्नीचर हाउस एवं मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर 56 किशोर व बालक काम करते मिले। सभी किशोरों को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा गया था। श्रम विभाग अब उक्त सभी बालक व किशोरों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद में जुट गया है। सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार ने बताया कि सभी को राजकीय अथवा सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश कराने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है।