{"_id":"5e6bcc7e8ebc3ea7d50c9fc1","slug":"educational-institute-notice-firozabad-firozabad-news-agr433696882","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ डिग्री कॉलेज को समाज कल्याण विभाग ने थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ डिग्री कॉलेज को समाज कल्याण विभाग ने थमाए नोटिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। छात्रवृत्ति वितरण संबंधी अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने वाले जिले के आठ शिक्षण संस्थानों को समाज कल्याण विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। एक सप्ताह में अभिलेख प्रस्तुत करने की चेतावनी दी है। अन्यथा की स्थिति में एफआईआर दर्ज की जएगी।
छात्रवृत्ति वितरण वर्ष 2017-18 की ऑडिट की जा रही है। ऑडिट के संबंध में जिले के 15 शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति वितरण संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश निदेशालय स्तर से जारी किए गए। लेकिन आठ शिक्षण संस्थानों ने मांगे गए अभिलेख निदेशालय में प्रस्तुत नहीं किए। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञाशंकर ने आठ शिक्षण संस्थानों को नोटिस जारी कर 20 मार्च तक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा है।
अन्यथा की स्थिति में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। जिन शिक्षण संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं, उनमें बाबा टीकम सिंह महाविद्यालय हाथवंत, दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज फिरोजाबाद, शिवानंद माधव कॉलेज शिकोहाबाद, सुखराम डिग्री कॉलेज विजयपुरा, जानकी देवी डिग्री कॉलेज फिरोजाबाद, रोशन कुंवरि कुसुमलता डिग्री कॉलेज मोरचा कैलई, महादेवी डिग्री कॉलेज भारौल एवं सुमन प्रकाश डिग्री कॉलेज खड़ीत के नाम शामिल हैं।