फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education

केजीबी के 12 शिक्षकों की हुई सुनवाई, दो पुरुष शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

Wed, 29 Jul 2020 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
education
फिरोजाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (केजीवी) में असंतगत रूप से तैनात शिक्षकों की सुनवाई बुधवार को सीडीओ नेहा जैन की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष हुई। केजीवी के 12 शिक्षकों ने कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखा। इसमें दो शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटकी हुई है। हालांकि अंतिम फैसला जिला कमेटी के निर्णय के बाद ही हो सकेगा। सुनवाई में शिक्षकों ने लिखित में जवाब जिला कमेटी को प्रस्तुत किए। दो पुरुष शिक्षकों की नौकरी पर संकट आ सकता है। क्योंकि वह मुख्य विषय के लिए पार्ट टाइम के रूप में तैनात थे। जबकि पुरुष शिक्षकों को केजीवी में फुल टाइम के लिए नियुक्त करने का नियम नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि उन शिक्षकों ने कहा कि कई वर्षों से विद्यालय में कार्यरत हैं। 50 से ज्यादा उम्र हो चुकी है। इस उम्र में दूसरी नौकरी भी नहीं मिलेगी। जबकि इसी नौकरी से परिवार का भरण पोषण होता है। हालांकि कमेटी शिक्षकों का पक्ष सुनने के बाद निर्णय लेगी। इन शिक्षकों में खलबली मची हुई है। बीएसए अरविंद पाठक ने कहा कि केजीवी के 12 शिक्षक सुनवाई के लिए उपस्थित हुए थे। सभी का पक्ष जान लिया है और कमेटी विचार कर रही है। जो नियमानुसार समायोजित नहीं हो सकेंगे, उनको बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हालांकि कमेटी अपना निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed