फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education

दो शिक्षक सुनवाई में फिर रहे अनुपस्थित, चार ने दिया बेगुनाही का सबूत

Wed, 22 Jul 2020 04:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
education
फिरोजाबाद। जिला कमेटी के समक्ष बुधवार को छह संदिग्ध शिक्षकों की सुनवाई हुई। इनमें से चार शिक्षकों ने ही कमेटी के समक्ष उपस्थित रहकर अपनी बेगुनाही का सबूत दिया। दो शिक्षक इस बार भी गैरहाजिर रहे। हालांकि जिला कमेटी ने किसी भी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं है। शिकायत पर जिला कमेटी फर्जी शिक्षकों की जांच कर रही है। संदिग्ध लगने पर छह शिक्षकों को सीडीओ की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष बुलाया गया।
विज्ञापन

प्राइमरी ठारखूबी के शिक्षक देवेश सिंह, प्रावि नगला मानसिक के शिक्षक सुनील कुमार, प्रावि मटसेना की शिक्षिका रिंकी, उप्रावि नगला गिरधारी के सहायक अध्यापक राजेश यादव उपस्थित रहे। जबकि प्रावि सुजावलपुर की प्रधानाध्यापिका हेमलता और प्रावि नगला बटेश्वरी फिर से अनुपस्थित रहीं। शिक्षिका लंबे समय से अनुपस्थित चल रही है। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि दो शिक्षक अनुपस्थित रहे हैं। इन शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही जिला कमेटी शिक्षकों पर अपना निर्णय लेगी। शेष शिक्षकों के अभिलेख सत्यापन के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed