फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education

अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में 86 शोध पत्रों का हुआ मौखिक प्रजेंटेशन

Tue, 15 Oct 2019 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
education
शिकोहाबाद जेएस विश्वविद्यालय में मंचासीन अतिथि और शोधार्थी भाग लेते हुए। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद- शिकोहाबाद। जेएस विश्वविद्यालय में मंगलवार को सुबह दस बजे से सेमीनार हॉल में एक अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें वाणिज्य, मैनेजमेंट, कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग, मानव विज्ञान, कृषि विज्ञान और भाषा आदि विधाओं में करीब 86 शोध पत्रों का मौखिक प्रिजेंटेशन हुआ।
विज्ञापन

सेमीनार संयोजक डॉ. गौरव यादव ने विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राजेश धाकरे डीन रिसर्च डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, मुख्य अतिथि डॉ. वॉल्टर सीके बॉग वाइस चांसलर वरजाया विश्वविद्यालय मलेशिया एवं डॉ. ली विनकम एसोसिएट प्रोफेसर बरजाया विश्वविद्यालय मलेशिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जेएस विश्व विद्यालय के डीन एकेडमिक डॉ. गौरव यादव ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए इस सेमीनार के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सेमीनार के माध्यम से विभिन्न विभागों में नवोन्मैषी शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर विश्व विद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव ने उपस्थित शोधार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जेएस विश्व विद्यालय भविष्य में शोध कार्यों एवं शोधार्थियों को भरपूर सहयोग करेगा। सेमीनार में देश भर के 116 शोधार्थियों ने भाग लिया। उनमें से 86 शोधार्थियों ने अपने शोध पत्रों के बारे में मौखिक प्रिजेंटेशन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सेमीनार आयोजक समिति के इंजीनियर दिव्यांशु गुप्ता, डॉ. नुसरत जहां का सहयोग रहा। सेमीनार में जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, प्रति कुलाधिपति डॉ. पीएस यादव, कुलपति प्रोफेसर हरिमोहन, वाइस चेयरपर्सन डॉ. गीता यादव, डायरेक्टर डॉ. गौरव यादव, ट्रस्ट मेंबर अशोक यादव, हिमांशु यादव, प्रखर यादव, डॉ. अजय नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed