फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   eclipse had huge on Hanuman Jayanti

हनुमान जयंती पर भारी पड़ा चंद्रग्रहण

Sat, 04 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 04 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
 eclipse had huge on Hanuman Jayanti
 हनुमान जयंती पर चंद्रग्रहण के कारण दिन में प्रमुख मंदिरों के पट बंद रहे। हनुमान जयंती के प्रस्तावित कार्यक्रम सुबह और शाम को आयोजित किए गए। मंदिरों में सजाए फूल बंगला को देखने केे लिए श्रद्धालुओं की भीड़ शाम को उमड़ पड़ी। शाम को मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद पाने के लिए लंबी-लंबी कतारें नजर आई।
विज्ञापन

चंद्रग्रहण होने के कारण अधिकांश मंदिर सुबह खुले और नौ बजे के बाद बंद हो गए। हनुमान जंयती के कार्यक्रम सूतक लगने के कारण सुबह और शाम को हुए। कैला देवी भवन, मां वैष्णोदेवी धाम, गोपाल आश्रम के साथ अन्य मंदिरों के पट बंद रहे। श्री हनुमज्जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में बड़े हनुमान मंदिर में जयंती कार्यक्रम सूक्ष्मरूप से छह बजे से 9.30 बजे तक ही मनाए गए। इसके बाद शाम को 8.30 बजे पट खुले। पट खुलते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के महंत पंडित जगजीवन राम मिश्र इंदौजी महाराज ने 51 किलोग्राम दूध, दहीं, गंगाजल, तुलसी दल और शहद से ही हनुमान जी महाराज का अभिषेक किया। वृंदावन से आए कलाकारों के द्वारा फूल बंगला सजाया था। महंत ने कहा कि अन्य कार्यक्रम सात अप्रैल को होंगे। इधर, जलेसर रोड स्थित मां काली देवी मंदिर प्रांगण में हनुमान महाराज का जन्मोत्सव तड़के चार बजे से 9.30 बजे तक मनाया गया। 101 किलोग्राम दूध से शिवनारायन शास्त्री, मंदिर के महंत मूलचंद्र शर्मा, वृंदावन धाम से आए पंडित सुनील शास्त्री, उपेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक कराया। रजत चोला चढ़ाने के साथ शृंगार और आरती की गई। ग्रहण के कारण रात्रि आठ बजे तक पट बंद रहे। मंदिर प्रांगण में भव्य फूल बंगला सजाया गया। महंत मूलचंद्र शर्मा ने कहा कि अन्य कार्यक्रम सात अप्रैल को होंगे। नगला भाऊ स्थित हनुमान मंदिर पर सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी के नेतृत्व में संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। दो बजे हनुमान बाबा का चोला चढ़ाया गया। चार बजे से हवन पूजन व शृंगार हुआ। कार्यक्रम महंत गोपाल पंडित लालऊ वालों के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान सर्वेश यादव, रामनिवास यादव, सोम प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


गाजेबाजे के साथ निकाली हनुमानजी की शोभायात्रा
टूंडला। हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्रहण के चलते नगर के विविध मंदिरों में सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गई। प्रतिमाओं पर चोला चढ़ाया गया। भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह सुंदरकांड एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकटमोचन हनुमान मंदिर के तत्वावधान में भारत माता चौक से शुरू हुई हनुमान की शोभायात्रा का शुभारंभ पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार ने आरती उतार कर किया। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पवनपुत्र की आरती उतारी गई। तोप से पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा सिटी सेंटर, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सुभाष चौराहा होते हुए मुख्य बाजार सुभाष चौराहे पहुंची। वहां से हनुमान मंदिर भारत माता चौके पर आकर समाप्त हुई। रात्रि में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में आरपी शर्मा, राकेश कुमार नोहवार, दीपक चौधरी, हरीश चौधरी, जयजीव पाराशर, पुष्पेंद्र गुप्ता, बबली गौतम, अजब सिंह यादव, इन्द्रजीतसिंह गिन्नी, दुष्यंत जादौन थे।  संकट मोचन हनुमान मंदिर रेलवे कंपनी बाग में दो दिवसीय कार्यक्रम चल रहे हैं। हनुमान मंदिर नगला राधेलाल पर भंडारे का आयोजन किया गया। टूंडली स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर पंडित कन्हैया लाल शर्मा बाबा की देखरेख में पूजा अर्चना की गयी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed