फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   EC seeks hundred paramilitaries company

चुनाव आयोग से मांगा गया सौ कंपनी अर्द्धसैनिक बल

Wed, 04 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
EC seeks hundred paramilitaries company
फ्लैग मार्च
 मतदान के दौरान हर बूथ पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के साथ अर्द्धसैनिक बल के दो जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियाें ने खाका तैयार कर लिया है। चुनाव आयोग से करीब सौ कंपनी अर्द्धसैनिक बल की मांग की गई है। वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में करीब 70 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की मांग की गई थी। फरवरी माह की 11 तारीख को जिले में होने वाले मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए जिले में 1234 मतदेय स्थलों के साथ 1868 बूथ बनाए गए है। बूथों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा करीब 100 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों के साथ यूपी पुलिस और पीएसी के जवानों की मांग की गई है। चुनाव सेल प्रभारी एसपी देहात अमर सिंह ने बताया कि मतदान के लिए सौ कंपनी अर्द्धसैनिक बल की मांग की गई है। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में 70 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की मांग की गई थी। एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल जिले को मिल चुका है। शेष कंपनियां मतदान से पूर्व जिले में आ जाएगी। इनके ठहराने के लिए व्यवस्था करने के आदेश सर्किल अफसरों को दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed