{"_id":"6b36a90717975e48d94b2951de10c7d1","slug":"e-rationing-system-in-implementing-firouzabad-first-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-राशनिंग प्रणाली लागू करने में फीरोजाबाद अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-राशनिंग प्रणाली लागू करने में फीरोजाबाद अव्वल
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद प्रशासन ई-राशनिंग प्रणाली लागू करने में सफल रहा। डीएम विजय किरन आनंद ने कस्बा मक्खनपुर में प्रणाली का शुभारंभ किया। मशीन के माध्यम से उन्होंने अपने हाथ से चार पर्चियां निकालकर दीं। इस नई प्रणाली के लागू होने के बाद कालाबाजारी का खेल समाप्त हो जाएगा। डीएम ने कहा शीघ्र ही प्रणाली को पूरे जिले में लागू किया जाएगा।
डीएम विजय किरन आनंद फीरोजाबाद जिले के डिजिटल जिला बनाने की ओर लगातार पहल कर रहे हैं। इसी क्रम में राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए ई-राशनिंग प्रणाली को लागू करने का फैसला लिया गया है। डीएम ने सिनर्जी कंपनी की ओर से राशन की बिक्री करने वाले दुकानदारों के यहां ई राशनिंग प्रणाली के लिए मशीन को लगाने का फैसला लिया। मक्खनपुर क्षेत्र के राशन विक्रेता सुनहरीलाल से जुड़े करीब 724 में 680 के आधार कार्ड की फीडिंग कराई। आधार कार्ड के मशीन में फीड होने के बाद उपभोक्ताओं को दुकान पर जाना होगा। उसके हाथ की अंगुलियां स्कैन करने के साथ ही मशीन की स्क्रीन पर डिटेल आ जाएगी। इसके आधार पर उस माह में मिलने वाली राशन सामग्री, केरोसिन, गेहूं, चावल और चीनी दरों के साथ अंकित होकर आएगी। पर्ची के बाहर आने के साथ ही उसी के हिसाब से राशन सामग्री उपभोक्ता को राशन डीलर के द्वारा प्रदान की जाएगी। यह प्रणाली लागू होने के बाद राशन डीलर द्वारा सामग्री की कालाबाजारी बंद हो जाएगी। डीएम ने चार कार्ड धारकों को अपने हाथों से पर्ची देने के साथ राशन दिलाया। इस दौरान डीएसओ राकेश कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रीतेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।