{"_id":"caff92dee7a764663330d0734c3c3364","slug":"dutt-residents-forced-to-live-in-hellish-nagla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकीय जीवन जीने को मजबूर नगला दत्त निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकीय जीवन जीने को मजबूर नगला दत्त निवासी
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नगला सिंघी का गांव नगला दत्त आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। गांव में न तो खरंजा है और न ही नालियां। इस कारण से घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में भर जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं टंकी की पाइपलाइन के कई जगहों से फट गई है, जिस कारण पानी सड़कों पर बहता रहता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आए दिन गिरकर घायल हो जाते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रशासन की उदासीनता के प्रति आक्रोश व्यक्त करने वालों में योगेश उपाध्याय, दिनेश कुमार, राम सेवक, सुभाष, उमा शंकर, अजीत, चंद्रेश उपाध्याय, सुनील पाठक, वीरेश उपाध्याय, नत्थी लाल, महेश उपाध्याय आदि लोग शामिल रहे।
फोटो-टूंडला के गांव नगला दत्त में जल निकासी न होने एवं टूटी पाइप लाइन से होता जलभराव
विज्ञापन
फोटो-टूंडला के गांव नगला दत्त में जल निकासी न होने एवं टूटी पाइप लाइन से होता जलभराव