{"_id":"581f6d0e4f1c1bfb02b37662","slug":"during-checking-the-charge-of-assault-by-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान, जेई से मारपीट का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान, जेई से मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान, जेई से मारपीट का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगला करन सिंह में रविवार को चेकिंग करने पहुंचे जेई के साथ क्षेत्रीय लोगों का विवाद हो गया। जेई ने मारपीट का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी जबरन घर में घुसकर अभद्रता कर रहे थे। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
एसएन बिजलीघर के जेई एके वर्मा टीम के साथ नगला करन सिंह स्थित रामकुमार राठौर के घर कनेक्शन चेक करने पहुंचे। इस दौरान घर में विद्युत पोल से अतिरिक्त केबिल से बिजली चोरी का मामला संज्ञान में आया। जेई ने नैन्सी यूनीफार्म की दुकान पर बैठकर उपभोक्ता से बिल मंगाया। मामले में लॉगशीट भरने के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने विरोध कर दिया। आक्रोशित लोगों ने जेई के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। घटना होते ही टीम में शामिल कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। जेई एके वर्मा का आरोप है कि नगला करनसिंह पर लोगों ने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल और उपभोक्ता द्वारा जमा बिल की 25 हजार की धनराशि भी छीन ली। इधर, दूसरे पक्ष के रामकुमार राठौर का कहना है कि मैं दोपहर में घर पर नहीं था। मेरी पत्नी व तीन बेटियां मौजूद थी। विद्युत विभाग के कर्मचारी घर में जबरन घुसकर तीसरी मंजिल तक केबिल चैक करने का प्रयास किया। मांगने पर आईकार्ड नहीं दिखाया। बेटी प्रियंका से अभद्रता की गई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। किसी के साथ मारपीट नहीं हुई गई और न कोई मोबाइल व नगदी छीनी गई है। घटना के बाद जेई मेडिकल कराया गया। वहीं दोनों पक्षों से तहरीर ले ली गई।