{"_id":"69adbff5eb87e13409082f67","slug":"durgadas-mayani-became-the-president-of-jhulelal-jayanti-festival-committee-firozabad-news-c-169-1-mt11005-169406-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दुर्गादास मयानी बने झूलेलाल जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दुर्गादास मयानी बने झूलेलाल जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष
Sun, 08 Mar 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर की लेबर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से झूलेलाल जयंती महोत्सव समिति 2026 का गठन किया गया। बैठक का संचालन संरक्षक नानक चंद वासवानी ने किया। संरक्षक मंडल व पूज्य सिंधी पंचायत की उपस्थिति में दुर्गादास मयानी को अध्यक्ष, परसराम लालवानी को महामंत्री और बाबू रामरखवानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
समाज के लोगों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। इस वर्ष भी तीन दिवसीय भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संरक्षक लक्खू लालवानी व वासदेव वासू ने बताया कि शेष दायित्वों की घोषणा 10 मार्च को रात्रि 8 बजे संत कंवरराम दरबार, आर्यनगर में होने वाली बैठक में की जाएगी। बैठक में हीराबाबू चेलानी, अनिल कृपलानी, गोविंद तीर्थानी, विजय भागवानी मौजूद रहे।