टूंडला (फिरोजाबाद)। शुक्रवार को लाइनपार क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी एवं उर्स कमेटी द्वारा सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम आयोजन कर दो जोड़ो की शादी विधिविधान के साथ संपन्न कराई।
लाइनपार के नगला मस्जिद में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में आनंद नगर निवासी शिवशंकर के साथ संजू निवासी मैनपुरी व मनीष निवासी कोसीकलां के साथ प्रीति का विवाह संपन्न कराया गया। आयोजकों द्वारा सभी प्रकार का घरेलू सामान भी दिया गया। जिसमें डबल बैड, कूलर, सिंगारदानी, बर्तन, कपड़े आदि के साथ एक दुपहिया वाहन भी शामिल रहा।
इस दौरान वर एवं कन्या पक्ष के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर व्यवस्थापक मोहम्मद हुसैन, अध्यक्ष बाबूलाल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर पंकज, अनुज वर्मा, लाल सिंह, भानु प्रताप, वीरसुरेंद्र यादव, हीरा लाल, मनप्रीत सिंह कीर, असलम भोला, शकील अब्बास, शहजाद खान, बंटी पाल, रघुवीर सिंह, संजय यादव, एमपी सिंह, रामबाबू शर्मा, कैलाश बाबू, नीलम दिवाकर का सहयोग रहा।