फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Durga procession extracted with elegance

भव्यता के साथ निकाली मां दुर्गा शोभायात्रा

Thu, 22 Oct 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 22 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Durga procession extracted with elegance
 नगर में भव्यता के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। एक दर्जन झांकियों के साथ निकाली गई मां की शोभायात्रा देखने जनसैलाब उमड़ पड़ा। मार्ग में किसी ने आरती उतारी तो किसी ने प्रसाद बांटा। समूचे मार्ग पर भव्य सजावट सभी को आकर्षित कर रही थी। पुलिस फोर्स भी मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन

श्री दुर्गा महोत्सव समिति के तत्ववाधान में शोभायात्रा का शुभारंभ सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट पर नगाड़ों को बजाते वादक एवं धर्म ध्वजा फहराते घुड़सवारों के साथ पीछे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। झांकियों में मुख्य रूप से लव कुश की झांकी, श्री हनुमान जी, उनकी वानर सेना, राधाकृष्ण की झांकी, काली की झांकी, क्षीरसागर में भगवान विष्णु एवं श्रीराम दरबार की झांकी के साथ अन्य कई झांकी शामिल थीं। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण जय कैला देवी परिवार की ओर से मां कैला देवी की झांकी एवं भव्य फूल बंगला एवं छप्पन भोग सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। अंत में आकर्षक ढंग से सजाया मुख्य डोला चल रहा था। श्रद्धालुजन हाथों से डोले को खींच रहे थे। कई जगह पुष्पवर्षा और आरती उतारी गई। शोभायात्रा छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार से गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहे से गांधीनगर बाईपास रोड होते हुए गोपाल आश्रम की ओर बढ़ रही थी। शोभायात्रा में राजेंद्र अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, सुनील टंडन, अनिल अग्रवाल, अनिल जैन पिंकी, चट्टनलाल मित्तल, हरिओम अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, मनोज मित्तल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, दिव्य प्रकाश परिहार, नितिन अग्रवाल, अशोक मित्तल, प्रदीप टंडन, कपिल अग्रवाल, दीपक, नगर विधायक मनीष असीजा, सत्यवीर गुप्ता, सतीश अग्रवाल नेताजी, राकेश अग्रवाल, विकास बंसल, नमन बंसल, हरिओम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अंग्रेजों की मंडली रही आकर्षण का केंद्र
मां दुर्गा शोभायात्रा में वृंदावन से आई हरे रामा, हरे कृष्णा का गुणगान करते हुए अंग्रेजों की मंडली शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही। इस मंडली का भी मार्ग में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई संस्थाओं ने लगाए स्वागत कैंप
मां दुर्गा शोभायात्रा के स्वागत के लिए अग्रोहा विकास समिति, अग्रवाल सम्मेलन, श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति, अग्रवाल संगठन जलेसर रोड, ओपी ज्वैलर्स, भारत विकास परिषद के साथ ही व्यापार मंडल के रवींद्रलाल तिवारी ने कृष्णा स्टील वर्क्स पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed