फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Duplicate voters will be removed from the voter list after verification

Firozabad News: सत्यापन के बाद हटाए जाएंगे मतदाता सूची से डुप्लीकेट वोटर

Tue, 02 Sep 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Duplicate voters will be removed from the voter list after verification
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के चल रही पुनरीक्षण कार्य के दौरान 1098 बीएलओ के द्वारा घर-घर दस्तक के दौरान उन डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। जो गलत ढंग से दो स्थानों पर जुड़ गए हैं। जिले में करीब दो लाख 19 हजार मतदाता ऐसे पाए गए हैं। लेकिन किसी पात्र वोटर का नाम नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के सत्यापन का काम किया जा रहा है। बीएलओ के द्वारा रजिस्टर के साथ घर-घर जाकर दस्तक दी जा रही है। डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने पर भी मंथन किया जा रहा हैं। क्योंकि लोगों ने मनमाने ढंग से दो स्थानों पर नाम शामिल किए गए हैं। इनमें कई महिलाओं को मतदाता मायका एवं ससुराल पक्ष दोनों जगह अंकित कराए गए हैं। ऐसे नामों को हटाने का काम किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मिले डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन बीएलओ के माध्यम से कराया जा रहा है। इसमें शामिल मतदाताओं को डुप्लीकेट नाम हटाने के साथ मृतक वोटरों के नाम सूची से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन




वर्ष 2021 में थे ब्लाकवार मतदाताओं की संख्या
जसरााना – 1,01,116
एका – 1,47,740
अरांव – 116179
नारखी -1,52,647
मदनपुर– 1,65,088
हाथवंत – 1,24,400
शिकोहाबाद – 1,45,205

फिरोजाबाद– 1,80,038टूंडला -174503
------------------
कुल ग्राम पंचायतें-564
बीएलओ-1098

पांचों तहसीलों में मिले डुप्लीकेट मतदाता
फिरोजाबाद – 55,033
शिकोहाबाद – 40,068
सिरसागंज – 41,992
टूंडला – 38,529
जसरााना – 43,803
वर्जन

पिछले चुनाव में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 13 लाख सात हजार के करीब थी। इसमें से करीब दो लाख से अधिक मतदाताओंं के नाम डुप्लीके सूचीमें होने के कारण इनको हटाने की कार्रवाई बीएलओ के द्वारा स्थलीय जांच के बाद किगा जाएगा। वास्तविक मतदाता का नाम नहीं हटेगा। - विशुराजा, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed