फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   duplicate marksheet

डुप्लीकेट अंकतालिका से नौकरी पाने वाले शिक्षकों की जांच शुरु

Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
duplicate marksheet
फिरोजाबाद। डुप्लीकेट अंकतालिका से नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों की जांच शुरू हो गई है। हाईस्कूल से लेकर बीएड तक के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बीएसए अरविंद पाठक ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से शिक्षकों का ब्योरा मांगा है। इसके साथ ही ऐसे शिक्षकों की भर्ती के समय के संबंध में भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती में हुए फर्जीवाड़े की जांच चल रही है। कई शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। अब एसे शिक्षक भी शक के दायरे में हैं जिन्होंने नौकरी पातेसमय डुप्लीकेट अंकतालिका का प्रयोग किया था। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अलावा स्नातक, परास्नातक के साथ बीएड आदि की अंकतालिका जांची जा रही है। बीएसए ने एक प्रारूप भी तैयार किया है।
विज्ञापन

इसमें शिक्षकों की भर्ती से संबंधित सभी जानकारी खंड शिक्षाधिकारियों को अंकित करनी होगी। इसमें वर्ष 2010 से कार्यरत शिक्षकों की अंकतालिकाओं की जांच हो रही है। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि शासन के आदेश पर जांच चल रही है। हमने खंड शिक्षाधिकारियों से ब्यौरा तलब किया है। इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। शासन निर्णय लेगा कि आखिर क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2010 से पहले के लगे हैं कई फर्जी शिक्षक
वर्ष 2010 से पूर्व में भर्ती हुए कई शिक्षकों ने फर्जीवाड़े से नौकरी हासिल की है। इन शिक्षकों ने नौकरी के समय दूसरी अंकतालिका का प्रयोग किया। जबकि सत्यापन के समय दूसरी अंकतालिका भेज दी। इससे सत्यापन भी सही आया और फर्जीवाड़े से नौकरी हासिल कर ली। ऐसे शिक्षकों में जांच से खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed