फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Due to increasing cold, problems of BP and lung patients increased.

Firozabad News: ठंडक बढ़ने से बीपी व फेफड़े के मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

Sun, 02 Nov 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Due to increasing cold, problems of BP and lung patients increased.
 सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद। - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद।
फिरोजाबाद। नवंबर की शुरुआत के साथ ठंडक बढ़ गई है। यह मौसम फेफड़े, हार्ट, ब्लड प्रेशर और अस्थमा के मरीजों के साथ-साथ बच्चों के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 50 से 70 मरीज इन समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक दवाओं के साथ लापरवाही न करने और सावधानी बरतने की हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को इलाज के लिए आए डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत और पैदल चलते ही हांफना शुरू हो जाता है। मौसम बदलते ही ऐसी समस्या बढ़ जाती है। इसी तरह बुजुर्ग हरदयाल सीढ़ियां चढ़ते हुए हांफने लगे, जिन्हें परिवार वाले सहारा देकर डॉक्टर के पास ले गए। बाल रोग विभाग में लाई गई बच्ची रिषिका को भी सांस की तकलीफ थी। डॉ. एलके गुप्ता ने इन्हेलर इस्तेमाल करने और गर्म कपड़े पहनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से रिमझिम बारिश के साथ ठंड बनी हुई है। ऐसे में पुराने रोगी या कमजोर इम्यूनिटी वाले मरीजों को विशेष देखभाल की जरूरत है। फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार ने अभिनव जैसे मरीजों को दवा के साथ सावधानी बरतने की नसीहत दी। उनका कहना है कि इस मौसम में सतर्कता ही सबसे बेहतर उपचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed