फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   drunk man fire home

पत्नी के समझाने पर शराबी पति ने घर में लगाई आग

Sun, 24 Nov 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
drunk man fire home
टूंडला के गांव पेमेश्वर में जलती झोंपड़ी - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। शराबी पति को पत्नी का समझाना इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने ही घर में आग लगा दी। थाना नगला सिंघी के गांव ठार चंदेश्वर निवासी नेमीचंद्र शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन

शनिवार रात्रि 10 बजे वह शराब पीकर घर आया तो पत्नी क्रांतिदेवी ने उसे समझाया। नशे में धुत नेमीचन्द्र ने आक्रोशित होते हुए अपने घर में आग लगा दी और पत्नी व बच्चों को पीटने लगा। मौके पर पहुंचे ग्रामीण पानी, मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन

सबमर्सिबल चलाकर ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाई तब तक उसकी झोपड़ी पर पड़ा छप्पर व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना नगला सिंघी पुलिस भी पहुँच गयी तथा नशे में धुत नेमीचन्द्र को थाने ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed