फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   drugs pedllers,drugs pedller,drugs pedller of UP,drugs supply in UP,drugs supply network,drugs supply network mathura,drugs supply network firozabad,ganja ki khabrein,ganja,maal,drugs smugllers,drugs smugllers

फिरोजाबाद एवं मथुरा तक फैला था ड्रग तस्करों का जाल, पुलिस ने सुलझाया

Mon, 15 Feb 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
drugs pedllers,drugs pedller,drugs pedller of UP,drugs supply in UP,drugs supply network,drugs supply network mathura,drugs supply network firozabad,ganja ki khabrein,ganja,maal,drugs smugllers,drugs smugllers
एसओजी टीम के साथ थाना नसीरपुर पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पकड़ी गई चार क्विंटल अट्ठावन किलो ग्राम ग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ढाई करोड़ रुपये कीमत के गांजे की बरामदी के साथ एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के जाल को सुलझा दिया है। गांजा की सप्लाई के लिए फिरोजाबाद शहर ही नहीं बल्कि शिकोहाबाद के साथ ही मथुरा में गोवर्धन, वृंदावन एवं कोसी तक इन लोगों के एजेंट बैठे हैं। तस्करी को रोकने के लिए आगरा जोन के एडीजी के निर्देशन में फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा एवं मैनपुरी पुलिस मिलकर करेगी। उड़ीसा से गांजे की आपूर्ति राजेश गुप्ता नामक व्यक्ति करता है। उसकी नक्सलियों से कनेक्शन होने की संभावना है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया रविवार की रात एसपी देहात राजेश कुमार एवं सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा सिंह के निर्देशन में एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी नसीरपुर प्रवींद्र कुमार और क्राइम ब्रांच के देवेंद्र शंकर पांडेय और उनकी टीम ने ढाई करोड़ का गांजा पकड़ा है। उन्होंने कहा गांजे की खेती नक्सल बाहुल्य जिला मलिकान गिरि में होती है। गांजे की सप्लाई करने वाले गैंग का सरगना उड़ीसा के अन्गुल जिला निवासी राजेश गुप्ता है। राजेश गुप्ता पांच से दस लाख रुपये एडवांस लेकर अन्गुल जिले के ट्रांसपोर्टर बाती सांई जो एल्युमिनियम सहित अन्य सामान भेजता है उन्हीं ट्रकों के माध्यम से यूपी, हरियाणा एवं राजस्थान में गांजा, चरस एवं कोकीन की सप्लाई करता है। ट्रक शहर में पहुंचते ही गांजे की खेप को खरीदकर मथुरा के सत्यभान गैंग जैसे अन्य गैंग इसे छोटे सप्लाइर को बेच देते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि बरामद गांजे को थाना रसूलपुर क्षेत्र में साबिर उर्फ पाली, बोना, भोला, वसीम उर्फ चपटा, मुन्ना, बाबू, शब्बू, सुल्तान, सज्जाद काला, नदीम बोस, थाना रामगढ़ में जाकिर, बंटी, जेपी, थाना दक्षिण क्षेत्र में अशोक जाटव, राजू चिकना, कमल उर्फ कमलिया, थाना लाइनपार में तुलसी, थाना उत्तर में पप्पू, बबलू जाटव, मानिक, शिकोहाबाद में शकील मास्टर, मक्खनपुर में पप्पू गुप्ता को सप्लाई करना था। जनपद मथुरा के थाना गोवर्धन में पिंकू ठाकुर निवासी सतुआ, वृंदावन के कल्लू, बल्लू कोसी, बल्लू वृंदावन, रवि गुर्जर शेरगढ़ को गांजे की सप्लाई लाल रंग की कार से की जा रही थी। 50 हजार रुपये प्रति किग्रा तक होती है बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया उड़ीसा से दो हजार से 3500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदकर ड्रग्स कारोबार में लगे लोग यहां गांजा 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की दर पर बिक्री करते हैं। मथुरा, आगरा में आने वाले विदेशियों को इसकी बिक्री कर लाखों का कारोबार किया जाता है।
जाबिर नाई से जुड़े हैं इस गैंग के तार
एसएसपी ने बताया ढाई करोड़ हेरोइन सहित गिरफ्तार कर जेल भेजे गए जाबिर नाई के इस गैंग से तार जुड़े हैं। जाबिर नाई ने पूछताछ के दौरान कई अवैध धंधों के राज बताए हैं। उसी के आधार पर ढाई करोड़ रुपये की की गांजे की खेप बरामद की गई है।
गांजा का सौदा करके प्लाइट से लौटते थे तस्कर
एसएसपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान सत्यभान पांडेय ने कहा पिछले सात वर्षों से गांजे की तस्करी करने के दौरान वह उड़ीसा जाकर सौदेबाजी करने के बाद फ्लाइट से लौट आते थे। एडवांस बुकिंग के बाद गांजे की सप्लाई करते थे।

एडीजी जोन देंगे टीम को प्रशस्ति पत्र
एसएसपी ने बताया कि पिछले एक दशक में सबसे अधिक गांजा पकड़ने वाली फिरोजाबाद जिले की टीम में शामिल एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा सिंह, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, नसीरपुर प्रभारी प्रवींद्र कुमार सिंह, क्राइम ब्रांच के देवेंद्र शंकर पांडेय, एसएसआई छत्रपाल सिंह, एसआई इंद्रजीत सिंह, सर्विलांस टीम के आशीष शुक्ला, अमित उपाध्याय, मुकेश कुमार, रघुराज सिंह, अनिल गुप्ता, एसओजी के नदीम खान, विजय कुमार, रविंद्र कुमार, भगत सिंह को आईजी जोन ने प्रशस्तिपत्र देने का निर्णय लिया है। एसएसपी ने टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed