{"_id":"65cf5518637ad652ec0266f3","slug":"drone-monitoring-of-friday-prayers-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-118029-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जुमे की नमाज पर ड्रोन से की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जुमे की नमाज पर ड्रोन से की निगरानी
विज्ञापन
जुमे की नमाज पर ड्रोन से की निगरानी
एसपी सिटी आफिस पर कैंप कर जानकारी लेते रहे एसएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सुरक्षा में जुटी रही। मस्जिदों और मिश्रित इलाकों के अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी गई। ड्रोन कैमरों से नमाज स्थल के साथ अन्य क्षेत्रों में निगाह रखी जा रही थी। एसएसपी एसपी सिटी कार्यालय पर कैंप कर जानकारी लेते रहे।
जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स की तैनाती रही। पुलिस के अधिकारी भ्रमण शील रहे। एसएसपी के निर्देशन में समूचे जिले में प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स की मुस्तैदी कर दी गई थी। शहर में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी हिमांशु गौरव के साथ सुभाष तिराहे से लेकर रसूलपुर थाने तक भ्रमणशील रहे। इसके साथ सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद, मस्जिद मेवा फरोशां, शाही मस्जिद कटरा पठानान, खजूरी मस्जिद, आगाशाही मस्जिद व नालबंद स्थित मस्जिद सहित शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती दिखाई दी। शहर की मिश्रित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भी फोर्स अलर्ट दिखाई दिया। जुमे की नमाज संपन्न होने के बाद सभी लोग सीधे घरों की ओर चले गए। वहीं करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने कहा कि टीम के साथ कई मस्जिद में व्यवस्था को देखा। सभी जगह शांति व अमन जैन के साथ नमाज अदा की गई। इसके साथ ही खुफिया एवं इंटेलीजेंस की टीमें लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं। इधर एसएसपी सौरभ दीक्षित एसपी सिटी कार्यालय पर कैंप कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।