फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dried throat Solicited water, tap the jammed intersection

सूखे कंठों ने मांगा पानी, बंबा चौराहा किया जाम

Thu, 08 Oct 2015 11:24 PM IST
Dried throat Solicited water, tap the jammed intersection
Dried throat Solicited water, tap the jammed intersection Updated Thu, 08 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dried throat Solicited water, tap the jammed intersection
पानी की किल्लत से जूझ रहे कैलाश नगर के बाशिदें पानी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। पुरुषों ने धरना प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की तो महिलाओं ने बर्तन रखकर चौराहा जाम कर दिया। नारेबाजी और आक्रोश के बीच पानी की किल्लत की करुण पुकार लगाई। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और पानी की समस्या के निदान का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मोहल्ला ओमनगर में लगे नलकूप से कैलाश नगर सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई दी जाती  है। करीब एक पखवाड़े से कैलाश नगर में पानी का संकट है। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर समस्या का निदान नहीं हो सका। इसको लेकर गुरुवार दोपहर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश  फैल गया और हाथों में बाल्टी लेकर लोग बंबा बाईपास चौराहा पर पहुंच गए और रोड  जाम कर दिया। बीच रोड पर बैठकर पानी की मांग कर रही सुधा, प्रीति, सुमन, कल्पना,  सीमा, शोभा, अंगूरी देवी आदि का कहना था कि कुछ दबंग कैलाश नगर में पानी की सप्लाई न पहुंचने के लिए बाल बंद कर देते है। बुधवार रात नलकूप आपरेटर सुनील ने इसका विरोध किया तो आरोपी दबंग युवकों ने उसकी  पिटाई कर दी। इससे वह नलकूप का ताला लगाकर चला गया। जाम की सूचना पर एसएसआई  उत्तर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समस्या के समाधान का  आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। तब कहीं जाकर यातायात व्यवस्था शुरू हो सकी।
विज्ञापन



हाथों में डंडे लेकर महिलाओं ने संभाला मोर्चा
पानी की समस्या से परेशान जाम लगाई महिलाओं ने हाथों में डंडा थाम रखा था। महिलाएं वहां से गुजरने  वाले प्रत्येक व्यक्ति को रोक रही थी।  जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पहुंचे नगर निगम के अधिकारी
बंबा  चौराहा पर जाम लगाए बैठी महिलाएं नगरायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग कर  रही थी। करीब एक घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी न तो नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे और न ही निगम का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed