{"_id":"5ee504168ebc3e433011339d","slug":"drail-firozabad-news-agr446014115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद डाउन ट्रैक पर खड़ी गोमती एक्सप?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपास व अन्य केंद्र
फोटो
मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात बाधित
इंटरलॉकिंग के चलते गोमती एक्सप्रेस रेड सिग्नल पर थी, नहीं तो हो सकता था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद जंक्शन से दिल्ली के लिए जैसे ही क्रॉस ओवर प्वाइंट को पार करके आगे बढ़ी तभी मालगाड़ी के बीच के तीन डिब्बे ओवर लोडिंग के चलते पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि मालगाड़ी इंटरलॉकिंग पर होने के कारण सामने से आ रही गोमती एक्सप्रेस को रेड सिग्नल पर रोका गया था। अगर मालगाड़ी क्रॉस ओवर प्वाइंट को पार कर जाती और उसके बाद डिब्बे पटरी से उतरते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर स्टेशन अधीक्षक आरएल मीणा, आरपीएफ प्रभारी केबी शुक्ला और एसडीएम नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। वहीं टूंडला से दुर्घटना राहत यान को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।
शिकोहाबाद स्टेशन से डीएमटी मालगाड़ी शाम 4:35 पर टूंडला के लिए रवाना हुई। मालगाड़ी में गिट्टी भरी हुई थी। मात्र आठ मिनट बाद ही डीएमटी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। उधर, दिल्ली से लखनऊ के लिए गोमती एक्सप्रेस धड़धड़ाती हुई चली आ रही थी। लेकिन डीएमटी के ओवर क्रॉस पोइंट पर होने के कारण गोमती को रेड सिग्नल पर रखा गया था। स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ प्रभारी मय स्टाफ और एसडीएम तथा प्रभारी निरीक्षक सुनील तोमर मौके पर पहुंच गए। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने तथा गाड़ियों को सुचारु करने के लिए टूंडला से दुर्घटना राहत यान शिकोहाबाद के लिए रवाना कर दिया है। देर सायं तक मालगाड़ी के डिब्बे को पटरी से हटाने का कार्य चालू रहा।
भीषण गर्मी में रेलवे ट्रैक पर घंटों खड़े रहे यात्री
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मालगाड़ी के तीन पहिये पटरी से उतरने की वजह से गोमती एक्सप्रेस घंटों आउटर पर खड़ी रही। जिसकी वजह से गोमती में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री ट्रेन से उतरकर पटरी पर आ गए। इस दौरान तीखी धूप और भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए। यात्री कब तक रास्ता साफ होगा इसी बारे में पूछते दिखाई दिए। लगभग तीन घंटे से ज्यादा समय तक यात्री ट्रैक पर दिखाई दिए। सभी अधिकारी यही आश्वासन दे रहे थे कि जल्दी ही पटरी से उतरे डिब्बों को हटाकर गोमती एक्सप्रेस को रवाना कर दिया जाएगा। लेकिन रात आठ बजे तक काम चालू था और गोमती आउटर पर ही खड़ी थी।
विज्ञापन
ये गाड़ियां हुईं प्रभावित
शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के समीप डीएमटी मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरने से मुख्य दोनों लाइन अप और डाउन प्रभावित हो गया। इसके चलते गोमती एक्सप्रेस, 2307 हावड़ा जोधपुर और 02566 संपर्कक्रांति समेत कई गाड़ियां प्रभावित हुईं।
टूंडला से भेजी गई एक्सीडेंट राहत ट्रेन
राजधानी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी डिरेल होने पर टूंडला से एआरटी ट्रेन को रवाना किया गया। इसके साथ ही टूंडला से रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा राहत कार्य शुरू करा दिया। इस बीच अप-डाउन की ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं।
गाजियाबाद से कानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी शनिवार सायं डिरेल हो गई। ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। आनन-फानन में टूंडला स्टेशन ने शिकोहाबाद के लिए एआरटी एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को रवाना किया गया।
इधर, रेल हादसे के बाद शिकोहाबाद पहुंची गोमती एक्सप्रेस, बिहारसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस, नईदिल्ली-रांची राजधनी एक्सप्रेस, हाबड़ा-जोधपुर आदि ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं।
वर्जन
मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं तथा मैन लाइन ब्लॉक हो गई हैं। राहत कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। देररात तक डिरेल डिब्बों को पटरी पर लाकर रेलवे ट्रैक को सुचारु कर लिया जाएगा।
-अजीत कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज